फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Divorce case going on between parents, 12th class student commits suicide

Chandigarh News: माता-पिता के बीच चल रहा तलाक का केस, 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Fri, 13 Oct 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Divorce case going on between parents, 12th class student commits suicide
मनीमाजरा। माड़ीवाला टाउन में वीरवार दोपहर 12वीं की एक छात्रा के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय छात्रा कोमल बैंस माता-पिता के बीच चल रहे तलाक के केस से तनाव में थी। पड़ोसियों ने छात्रा को फंदे से नीचे उतारकर मनीमाजरा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मनीमाजरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छात्रा माता-पिता के बीच चल रहे तलाक के केस से काफी तनाव मेें रहती थी। पुलिस ने पड़ोसियों और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा सेक्टर-26 के एक स्कूल में पढ़ती थी। वहीं, उसके पिता सतनाम टैक्सी चलाते हैं। छात्रा अपने पिता के पास रहती थी। छात्रा का एक छोटा भाई और बहन है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed