फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ditch got bigger after the rain in Chandigarh's Sector-20

लापरवाही : चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में बारिश के बाद और बड़ा हो गया गड्ढा

Fri, 06 Aug 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ditch got bigger after the rain in Chandigarh's Sector-20
चंडीगढ़। सेक्टर- 20 स्थित पेट्रोल पंप के पास स्लिप रोड पर स्टार्म वाटर लाइन के लीकेज होने के कारण गड्ढा बन गया। उसे ठीक नहीं किया गया और बुधवार को बारिश के बाद गड्ढे का आकार और बड़ा हो गया। यह गड्ढा 2 अगस्त की रात में हो गया था। इसके बाद यहां यातायात रोक दिया गया था, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर गब्बर सिंह और प्रबंधक पीडी सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने से उनके पेट्रोल पंप पर तेल की बिक्री बहुत कम हो गई है। चालकों को अपने वाहन पंप तक लाने में बड़ी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर निगम को सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया है। रास्ता बंद होने पर अस्थायी तौर पर खुद ही रास्ता बनाया, तब जाकर ग्राहक पहुंचे। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को 12 हजार लीटर की बिक्री हुई थी। सड़क पर गड्ढा बनने के बाद यातायात रोक दिया गया तो उनका सेल 3200 लीटर तक पहुंच गई। 4 अगस्त को 5200 लीटर पेट्रोल और डीजल की बिक्री हुई।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की बहुत ढिलाई है। इसे समय पर ठीक किया जाना चाहिए था। इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर और प्रशासक के सलाहकार से की जाएगी। हर काम में देरी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश गुप्ता बिट्टू, एरिया पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed