फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District court lawyer K Munshi Dhanas Abdul Razzaq wife running away

जिला अदालत वकील के मुंशी ने घर में लगाया फंदा, धनास में रहता था मृतक अब्दुल रज्जाक, पत्नी से चल रही थी अनबन

Thu, 24 Sep 2020 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
District court lawyer K Munshi Dhanas Abdul Razzaq wife running away
चंडीगढ़। जिला अदालत के वकील के मुंशी ने धनास स्थित घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धनास निवासी अब्दुल रज्जाक (33) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अब्दुल ने पत्नी को वीडियो कॉलिंग कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। सारंगपुर थाना पुलिस 174 सीआरपीसी के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामला मंगलवार रात करीब 11.15 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि धनास स्थित मकान नंबर- 786 के कमरा नंबर 4 में एक व्यक्ति ने फंदा लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जीएमएसएच- 16 पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में मृतक धनास का रहने वाला अब्दुल रज्जाक है, जो सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में वकील का मुंशी था। करीब चार साल पहले उसने सेक्टर-25 निवासी युवती से प्रेम विवाह किया। इसके बाद से दोनों सेक्टर-25 में ही किराए के मकान में बेटी के साथ रह रहे थे। मंगलवार को अब्दुल धनास स्थित अपने घर पर फंदा लगा लिया। जांच में यह भी सामने आया कि शादी के बाद से अब्दुल सेक्टर-25 में पत्नी के साथ अलग रहने लगा था।
विज्ञापन

लेकिन पत्नी से अनबन के चलते सेक्टर-43 जिला अदालत में तलाक का केस चल रहा था। अब्दुल कई बार पत्नी को आत्महत्या करने की धमकी दे चुका था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोरोना सैंपल के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर चर्चा रही कि आत्महत्या करने से पहले अब्दुल ने पत्नी को वीडियो कॉल की थी। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed