फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute of Five Singh Sahibaan amritsar

पांच सिंह साहिबान का विवाद गहराया

Fri, 21 Mar 2014 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 21 Mar 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
dispute of Five Singh Sahibaan amritsar

सिख कौम के विभिन्न मुद्दों को लेकर पांच सिंह साहिबान की बैठक वीरवार को उस समय विवाद में घिर गई जब तख्त श्री पटना साहिब के निलंबित जत्थेदार इकबाल सिंह पांच सिंह सहिबान की बैठक में बैठ कर अलग-अलग मुद्दों के संबंध में फैसले लेते रहे।

विज्ञापन


जबकि ज्ञानी इकबाल सिंह को निलंबित किए जाने की सूचना पहले ही तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह ने फोन पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को दी।
विज्ञापन


फिर बैठक शुरू होने से कुछ समय पहले फैक्स में माध्यम से भी श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय को भी भेज दी। बावजूद इसके ज्ञानी इकबाल सिंह पांच सिंह साहिबान के बीच बैठ कर विभिन्न मामलों पर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक का विवाद तब और गहरा गया जब इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंचे श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह बैठक में इकबाल सिंह को बैठे देख वापस चले गए।

बैठक के बाद मीडिया के साथ बातचीत करते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि बैठक में राजस्थान के गुरुद्वारा बुड्डा जोहड़ की कमेटी के सदस्यों को बार-बार श्री अकाल तख्त साहिब पर हाजिर होने को कहा गया, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए हैं।


इस कमेटी के सदस्यों को आखिरी मौके देते हुए पांच सिंह साहिबान की अगली बैठक में पेश होने की आदेश दिए जाते हैं।

एक प्रश्न के जवाब में ज्ञानी गुरबचन सिंह ने स्पष्ट किया कि तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह बैठक में शामिल हुए हैं। परंतु उनके पास ऐसी कोई सूचना अभी तक नहीं पहुंची कि ज्ञानी इकबाल सिंह को पटना साहिब के प्रबंधक कमेटी ने पद से निलंबित कर दिया है।

जत्थेदार गुरबचन सिंह ने कहा कि ज्ञानी इकबाल सिंह के अधिकार क्षेत्र में है कि वे प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को सजा लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed