फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute in yoga institutions, change of venue of orientation course

योग शिक्षकों के ओरियंटेशन कोर्स पर विवाद, आयोजन स्थल बदला

Tue, 10 May 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 May 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
dispute in yoga institutions, change of venue of orientation course
योगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

योग शिक्षकों का ओरियंटेशन कोर्स शुरू होने से पहले ही इसके आयोजन स्थल को लेकर योग संस्थानों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख प्रशासन को ओरियंटेशन कोर्स का आयोजन स्थल ही बदलना पड़ा। अब ब्रह्मऋषि योग ट्रेनिंग कॉलेज-19 की बजाए यह कोर्स सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में होगा। कोर्स का स्थान बदलने के साथ ही तारीख भी एक दिन पीछे कर दी गई है। अब कोर्स 10 की बजाए 11 मई से शुरू होकर 13 मई तक चलेगा।

विज्ञापन


इसलिए बदलना पड़ा फैसला दरअसल ब्रह्मऋषि कॉलेज में कई दूसरे संस्थानों के योग शिक्षकों ने ओरियंटेशन कोर्स करने से मना कर दिया था। जिस कारण प्रशासन ने बीच का रास्ता निकालते हुए सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में कोर्स करवाने का फैसला लिया। इस तीन दिन के ओरियंटेशन प्रोग्राम में 1000 सर्टिफाइड योग शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग सुबह 6 से 7 बजे तक दी जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेनिंग के बाद यह योग शिक्षक शहर में 400 अलग-अलग निर्धारित जगहों पर लोगों को योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग देंगे। 21 जून को कैपिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योग विद्या महा समिति, ब्रह्मऋषि योग ट्रेनिंग कॉलेज, इंटरनेशनल ब्रह्मऋषि मिशन, चंडीगढ़ योग एकेडमी, आर्ट ऑफ लिविंग और ईशा फाउंडेशन के एक्सपर्ट्स और इंस्ट्रर्क्ट्स अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मेहमान भी आएंगे चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सैकड़ों विदेशी मेहमान भी सिटी ब्यूटीफुल आएंगे। यूटी प्रशासन ने भी कुछ खास विदेशी मेहमानों को बुलावा भेजने के लिए सूची तैयार कर ली है। कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे योग संस्थानों ने भी अपने विदेशी वालंटियर्स से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं सभी नामी योग गुरु भी चंडीगढ़ आएंगे, जिनमें बाबा रामदेव और आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर प्रमुख हैं।


अधिकारियों का भी होगा फिटनेस टेस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने के लिए यूटी, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों और नेताओं को भी फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। अधिकारियों और नेताओं की भी फिटनेस और योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने केबाद ही मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ योग करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed