फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute in meat plant

मीट प्लांट में धार्मिक आयोजन पर तनाव

Thu, 20 Mar 2014 02:24 AM IST
डेराबस्सी
डेराबस्सी Updated Thu, 20 Mar 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
dispute in meat plant
इससे सुखमणी साहिब का पाठ किए बिना ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब को वापस गुरुद्वारा साहिब ले जाया गया। इसके बाद मौजूदा सरपंच व पूर्व सरपंच के गुट में विवाद हुआ। देर शाम तक गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन


गांव के पूर्व सरपंच नारायण सिंह, गुरदेव सिंह, अवतार सिंह, अजैब सिंह, सुच्चा सिंह सहित अन्य ने बताया कि बुधवार सुबह करीब  साढे 11 बजे पता चला कि स्थानीय गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश नजदीक स्थित मीट प्लांट में किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों से पूछा, लेकिन 11 सदस्यों में से एक उप प्रधान को छोड़कर किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस पर ग्रामीण भड़क उठे और मीट प्लांट के बाहर जमा होने लगे। इस पर प्लांट से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पिछले दरवाजे से वापस गुरुद्वारा साहिब ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों का कहना था कि मीट प्लांट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करना गलत है। इस बारे में उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के स्थानीय सदस्य निरमैल सिंह जौलाकलां को भी फोन पर सूचना दी। उनका कहना है कि इस बारे में एसजीपीसी को शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

वहीं मौके पर विवाद की सूचना मिलने पर पहुंचे सरपंच बलविंदर कौर के पति गुलाब सिंह ने बताया कि उन्होंने वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश करने की सहमति दी थी, लेकिन उन्होंने सुखमणी साहिब का पाठ किए बिना जल्दबाजी में वापस लाने के लिए नहीं कहा। इसके लिए उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी को कसूरवार बताया।


मीट प्लांट में सुखमणी साहिब का पाठ करवाने के लिए सरपंच के पति व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान की सहमति से गुरु ग्रंथ साहिब को ले जाया गया था। अभी अरदास ही की थी कि लोग इसके विरोध में एकत्र हो गए। इसका पता चलते ही पाठ किए बिना ही वापस आ गए।

-गुलजार सिंह, ग्रंथी

मुझे इस मामले की सूचना फोन पर ही मिली है। गांव के लोग लिखित में शिकायत देंगे तो मामले की जांच करवाकर आरोपी के खिलाफ धार्मिक कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-निरमैल सिंह जौलाकलां, एसजीपीसी सदस्य  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed