फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute erupted after former cm charanjit channi wear Himachali cap over turban

Punjab: पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के पगड़ी के ऊपर टोपी पहनने पर विवाद, फोटो वायरल होने पर मांगी माफी

Sat, 18 Feb 2023 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:45 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हिमाचल प्रदेश गए थे और वहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले थे। इस दौरान चन्नी को सम्मानित करते समय उनकी पगड़ी के ऊपर हिमाचली टोपी पहना दी गई थी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था।
 

विज्ञापन
Dispute erupted after former cm charanjit channi wear Himachali cap over turban
पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की फोटो जिस पर विवाद छिड़ गया। - फोटो : twitter

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी की शुक्रवार को एक फोटो वायरल हो गई। गत दिन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने के दौरान चन्नी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी पगड़ी के ऊपर हिमाचली टोपी पहनाई। इसके बाद चन्नी सिख संगठनों के निशाने पर आ गए। वहीं पूरे विवाद में चन्नी ने माफी मांग ली है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस बारे में उनकी श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से फोन पर बात हो गई है। उन्होंने गलती की माफी मांग ली है। वे शनिवार को अकाली तख्त के जत्थेदार के पास जाएंगे और लिखित में माफीनामा देकर आएंगे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हिमाचल प्रदेश गए थे और वहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले थे। इस दौरान चन्नी को सम्मानित करते समय उनकी पगड़ी के ऊपर हिमाचली टोपी पहना दी गई थी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद चन्नी सिख संगठनों के निशाने पर आ गए। संत सिपाही सोसाइटी लुधियाना के दविंदर सिंह ने पूर्व सीएम चन्नी को फोन कर पगड़ी पर टोपी रखने से पगड़ी के अपमान होने की बात कही। दविंदर सिंह ने उन्हें सिख पंथ में पगड़ी के सम्मान की बात बताई और श्री अकाल तख्त के समक्ष पेश होकर माफी मांगने की बात कही। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि यह गलती से हुआ। असल में हिमाचल प्रदेश में जब किसी को सम्मानित किया जाता है तो उसके सिर पर हिमाचली टोपी पहनाई जाती है। हालांकि उन्होंने जल्द ही टोपी हटा दी थी। उसका उन्हें खेद है। किसी ने सोशल मीडिया पर फोटो डाल दी। अब यह फोटो हटा दी गई है। चन्नी ने उन्हें कहा कि वह माफी मांगते हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि वह श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे और जत्थेदार से लिखित में माफी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ है। वह गलती से हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दविंदर सिंह ने कहा कि चन्नी का उन्हें फोन आया है। उन्होंने सिख संगत से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि इंसान गलतियों को पुतला है। पंथ को उन्हें माफ कर देना चाहिए। दविंदर सिंह ने बताया कि चन्नीने कहा कि वह परिवार व मित्रों के साथ अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिलेंगे और लिखित में माफी देकर आएंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed