फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diseases increased after floods in Haryana

Haryana Flood: बाढ़ के बाद बीमारियां बढ़ीं, डेंगू के 137 मरीज, एक की मौत, आई फ्लू के 3000 हजार केस

Thu, 27 Jul 2023 01:42 AM IST
ajay kumar आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 01:42 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक डेंगू से चार जिलों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इनमें जींद में अब तक 50 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, यमुनानगर में 14, रोहतक में 13, रेवाड़ी में 15 और सोनीपत में आठ मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Diseases increased after floods in Haryana
आई फ्लू। - फोटो : फाइल

विस्तार

बाढ़ के बाद हरियाणा में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डेंगू के केस 137 पर पहुंच गए हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। वहीं, आई फ्लू के केस ने पूरे हरियाणा को अपनी चपेट में ले लिया है। लगभग हर जिले की ओपीडी में 100 से ज्यादा आई फ्लू के केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी सिविल सर्जनों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही दवाओं के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा में 11 जुलाई से बाढ़ का कहर शुरू हुआ था। अभी भी कई जगह पर जलभराव है। इससे बीमारियां बढ़ने लगी हैं। हरियाणा सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुखार के 8125, पेट से जुड़ी बीमारियों के 1932, आई फ्लू के 3000, त्वचा से संबंधित रोग के 10444 व अन्य रोगों के 35249 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके अलावा सांप काटने के 44 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


वहीं डेंगू के भी अब केस आने लगे हैं। हालांकि बाढ़ के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को 262 शिविर लगाए गए। इनमें करीब 4100 मरीजों की जांच की गई। शिविर में लोगों को दवाइयां व ओआरएस के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि डेंगू मच्छर का लार्वा तीन दिन में ही पनप रहा है। इस बार बारिश के बाद उमस तेजी से बढ़ी है, जो लार्वा के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थिति है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। कहीं भी पानी जमा न होने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में डेंगू के ज्यादा केस

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक डेंगू से चार जिलों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इनमें जींद में अब तक 50 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, यमुनानगर में 14, रोहतक में 13, रेवाड़ी में 15 और सोनीपत में आठ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, नूंह में एक मरीज की मौत भी हुई है। इसके अलावा मलेरिया के 18 और चिकनगुनिया के तीन कंफर्म केस आ चुके हैं।

        डेंगू के कहां कितने केस

जिला   केस
अंबाला 02
चरखीदादरी 03
फरीदाबाद 01
गुरुग्राम 05
झज्जर 03
जींद 50
करनाल 07
रेवाड़ी 15
रोहतक 13
सिरसा  04
यमुनानगर 14
पंचकूला 0

   
       अन्य रोगों के मामले

बुखार 8125
पेट इंफेक्शन 1932
आई फ्लू 3000
त्वचा रोग 10444
अन्य रोग 35249

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed