फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Discussion on establishment of counter drone grid to prevent drone infiltration along the international border

Chandigarh News: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन घुसपैठ को रोकने के लिए काउंटर ड्रोन ग्रिड की स्थापना पर चर्चा

Wed, 10 Apr 2024 04:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Discussion on establishment of counter drone grid to prevent drone infiltration along the international border
चंडीगढ़। भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल द्वारा पश्चिमी कमान मुख्यालय में मंगलवार को एक समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पश्चिमी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेष महानिदेशक बीएसएफ (पश्चिमी कमान), मुख्यालय पंजाब और जम्मू फ्रंटियर्स और सेक्टर कमांडरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशिक्षण, उपकरण प्रोफाइल और सीमा प्रबंधन की चुनौतियों के सामान्य मुद्दों पर भी तालमेल बढ़ाने पर विचार-विमर्श के अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन घुसपैठ को रोकने के लिए एक प्रभावी काउंटर ड्रोन ग्रिड की स्थापना करने पर चर्चा की गई। सम्मेलन को पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर इन कमांड (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार और बीएसएफ (पश्चिमी कमान) के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने संबोधित किया। एजेंडे में दोनों सैन्य बलों के बीच तालमेल को और बढ़ाने के लिए परिचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा शामिल थी। इस दौरान दुश्मन के नापाक मंसूबों को परास्त करने के लिए संयुक्त सुरक्षा बल संस्कृति विकसित करने का महत्व, संयुक्त कौशल उपयोग और सहयोग की भावना को जारी रखने पर संयुक्त रूप से सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed