{"_id":"5efd81d6cfb003502c18279c","slug":"discussion-on-baroda-by-election-and-haryana-bjp-state-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधायक दल की बैठक में बरौदा उपचुनाव पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गए कयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधायक दल की बैठक में बरौदा उपचुनाव पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गए कयास
Thu, 02 Jul 2020 12:12 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा भाजपा की तीन महीने बाद हुई विधायक दल की बैठक में बरौदा उपचुनाव और प्रदेशाध्यक्ष का मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायकों को उपचुनाव के लिए जुट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र में जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि सितंबर या अक्टूबर में कभी भी सरकार उपचुनाव करा सकती है।
इसके साथ ही नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भी विधायकों में सुगबुगाहट रही। नया अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर विधायक आपस में कई नामों पर चर्चा करते दिखे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी ने बताया कि लगभग तीन महीने के बाद विधायक दल की बैठ हुई है। कोरोना के बाद विचार विमर्श किया गया।
किस तरह की दिक्कत फील्ड में रही और लोगों की दिक्कत दूर करने में सरकार के काम का कितना असर रहा, इसे लेकर चर्चा हुई। गेहूं, सूरजमुखी और सरसों की खरीद को लेकर चर्चा की गई। विधायकों ने खरीद प्रबंधों की सराहना की। फसल खरीद को और बेहतर बनाने के कई सुझाव आए हैं। बेदी ने कहा कि मेरा पानी, मेरी विरासत योजना को लेकर भी विधायकों ने सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
विधायकों ने कहा कि अधिकांश किसान इसके पक्ष में हैं। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि अब तक 99 हजार हेक्टेयर के करीब भूमि को किसानों ने धान से अलग करने का फैसला लिया है। आंकड़ा और बढ़ सकता है। इस पर विधायकों ने योजना की प्रशंसा की। सीएम ने कहा कि चुनाव मजबूती से लड़कर जीतना है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी कह चुके कि भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विधायकों ने मांग की है कि 10 से 15 दिन में फिर से बैठक बुलाई जाए। कोविड राहत कोष में सहायता देने के लिए सभी वर्गों का धन्यवाद किया गया। बैठक में अस्वस्थ होने के कारण स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कोरोना पॉजिटिव होने पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा, व्यस्तताओं के कारण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राज्य प्रभारी अनिल जैन व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट शामिल नहीं हुए।