फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Disaster friends will be made in all villages of state

Haryana : प्रदेश के सभी गांवों में बनाए जाएंगे आपदा मित्र, दुष्यंत चौटाला बोले- जल्द ही शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Wed, 14 Jun 2023 04:12 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Jun 2023 04:12 AM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 2014 में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को आपदा प्रबंधन से संबंधित एक मैनुअल भेजा था, इसे दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Disaster friends will be made in all villages of state
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में आपदा मित्र बनाए जाएंगे जो कि आपदा के समय वॉलंटियर के तौर पर कार्य करेंगे, जल्द ही इनका रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल आरंभ किया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी डिप्टी सीएम ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने के बाद दी। बैठक में उपमुख्यमंत्री के साथ आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर भी शामिल हुए। दुष्यंत चौटाला ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 2014 में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को आपदा प्रबंधन से संबंधित एक मैनुअल भेजा था, इसे दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड की ओर से जिले से लेकर ग्राम स्तर तक कमेटियां बनाई जाएंगी। इस साल बाढ़ और सूखे जैसी संभावित आपदा के समय राहत देने के लिए 1,100 करोड़ रुपये मंजूर किये गए हैं, जबकि पिछले वर्षों में क्रमश: 500 करोड़ और 300 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष का प्रावधान किया गया था। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में बारिश के कारण पानी भरता है, उसकी निकासी तथा नहरों आदि में पानी डालने के लिए भी योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में एनडीआरएफ बटालियन स्थापित करने की मांग
राज्य सरकार की ओर से बैठक में गृह मंत्री से अनुरोध किया कि हिसार में नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एनडीआरएफ) की एक बटालियन स्थापित की जाए। हरियाणा सरकार ने आईआरबी के 260 जवानों को नेशनल डाइजेस्टर रिलीफ फोर्स की ट्रेनिंग भी दी है। केंद्र सरकार से चंडीगढ़ में हरियाणा, पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के लिए सयुंक्त रूप से कमांड-सेंटर बनाया जाना चाहिए ताकि कांगड़ा -सेस्मिक बेल्ट में आने वाले भूकंप का पूर्वानुमान लगाया जा सके। उन्होंने केंद्र सरकार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्कूल तथा यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में आपदा प्रबंधन से संबंधित विषय को भी शामिल करने का अनुरोध भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed