फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Disable Man Died Due to Winter in Rewari of Haryana

रेवाड़ीः बिना छत के घर में ठंड से दिव्यांग की मौत ने मचाई खलबली, उपायुक्त ने उठाया बड़ा कदम

Fri, 28 Dec 2018 12:09 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Dec 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Disable Man Died Due to Winter in Rewari of Haryana
दिव्यांग की ठंड से मौत
बिना छत के घर में ठंड से दिव्यांग की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला प्रकाश में आने के बाद उपायुक्त ने तीखे तेवर दिखाए। चंडीगढ़ कार्यालय ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। वहीं मौत के बाद मची खलबली के बीच नाहड़ खंड के गांव गढ़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान की दूसरी किश्त स्वीकृत हो गई है। उपायुक्त ने एडीसी को जांच अधिकारी नियुक्त कर दो दिन में रिपोर्ट देने का कहा है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आवास योजना की राशि संबंधित परिवार को मिल जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ ठंड से दिव्यांग की मौत के बाद परिवार की सहायता के लिए सामाजिक संगठनों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद के साथ बच्चों की पढ़ाई और बड़ी बेटी को रोजगार देने का आश्वासन दिया गया है। उप जिला प्रमुख और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वालंटियर ने भी परिवार की सहायता का आश्वासन दिया है। नाहड़ खंड के गांव गढ़ी निवासी दिव्यांग पप्पू सिंह ने इंदिरा आवास योजना के तहत प्रथम किश्त मिलने के बाद मकान का निर्माण प्रारंभ कर उसको चौखट तक तैयार कर लिया था। पप्पू सिंह और उसकी पत्नी आशा देवी दोनों ही दिव्यांग थे। मजदूरी करके अपना और आश्रित चार बच्चों का पेट पाल रहे थे।
विज्ञापन


पप्पू सिंह के बीपीएल श्रेणी में होने के कारण उसको सरकार की तरफ से 100 वर्ग गज का प्लॉट मिला। इंदिरा आवास योजना में भी उसका मकान स्वीकृत था। इसकी प्रथम किश्त उसको मिली थी। करीब पांच माह पहले उसने द्वितीय किश्त के लिए आवेदन किया था लेकिन इसी बीच योजना का नाम बदलने से उसका आवेदन भी तकनीकी खामियों में अटक गया था। इससे पप्पू सिंह ने अपने आधे मकान पर ही टीनशेड डाल पाया था और उसी में सोता था। रविवार को ठंड लगने के कारण उसकी मौत हो गई। वीरवार को इस मामले में चंडीगढ़ कार्यालय से भी रिपोर्ट तलब की गई तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने एडीसी प्रदीप दहिया को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। एडीसी इस मामले की दो दिन में रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय किश्त की स्वीकृति जारी

इस मामले के जांच अधिकारी एडीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि इस परिवार का मकान वर्ष 2015-16 में इंदिरा आवास योजना के तहत स्वीकृत था। वे पहली किश्त ले चुके हैं। दूसरी किश्त के लिए इनका आवेदन किस वजह से अटका था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल द्वितीय किश्त के 35 हजार रुपये की एसपीओ सेंशन पे-आर्डर कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक अधिक होने की वजह से जा नहीं पाए हैं लेकिन इस मामले की जांच तेज कर दी गई है। दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इसके बाद जिस भी स्तर पर कोई खामी रही है उसमें कार्रवाई तय की जाएगी।

इस मामले की जांच एडीसी को सौंप दी गई है। परिवार के प्रति प्रशासन की पूरी हमदर्दी है। परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी। इसके अलावा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।   
- अशोक कुमार शर्मा, उपायुक्त, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed