फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Director of UT Builders and Promoters not arrested yet

यूटी बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के डायरेक्टर की अबतक नहीं हुई गिरफ्तारी

Mon, 07 Sep 2020 02:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Director of UT Builders and Promoters not arrested yet
चंडीगढ़। फ्लैट बेचने के नाम पर नाडा साहिब निवासी गुरदेव कौर से 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में यूटी बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स लिमिटेड के डायरेक्टर पीएल मिड्डा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं सकी है।
विज्ञापन

पीड़िता गुरदेव कौर ने पुलिस को बताया था कि फरवरी 2012 में चंडीगढ़ के सेक्टर-21 निवासी पीएल मिड्डा से उसके पति देवराम सेक्टर-34 स्थित उसके दफ्तर में मिले थे। उसने डेराबस्सी स्थित बरवाला रोड पर 32 लाख का फ्लैट दिलाने का कह पैसे ले लिए। इसके डेढ़ साल बाद भी उसे फ्लैट का कब्जा नहीं दिलाया। फिर पता चला कि फ्लैट किसी और के नाम है। इस पर मिड्डा से पैसे मांगे तो उसने तीन लाख रुपये और देकर दूसरा फ्लैट दिलाने की बात कही पर तीन लाख रुपये लेकर भी वह आनाकानी करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed