{"_id":"65c5da75142498d48701dda4","slug":"direct-bus-started-from-chandigarh-to-ayodhya-to-visit-ramlala-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सर्विस शुरू, 19 घंटे का होगा सफर, 1706 रुपये देना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सर्विस शुरू, 19 घंटे का होगा सफर, 1706 रुपये देना होगा किराया
Fri, 09 Feb 2024 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:26 PM IST
सार
22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से अयोध्या जाने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। हर कोई अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करना चाहता है। इस वजह से सीटीयू के पास लगातार बस चलाने की डिमांड आ रही थी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए बस रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामलला के दर्शन करने के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई। चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बस को हरी झंडी दिखाई।
बस को रवाना करने के बाद उच्च अधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए आम लोगों में भी लड्डू बांटे। इस सफर के लिए लोगों को 1706 रुपये चुकाने होंगे और कुछ स्टॉपेज के साथ करीब 19 घंटे का सफर होगा।
विज्ञापन
सीटीयू पहली बार अयोध्या के लिए सीधी बस चला रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार आईएसबीटी-17 से दोपहर 1.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह अयोध्या से बस शाम 4.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी। 947 किलोमीटर के इस सफर के लिये 1706 रुपये का किराया तय किया गया है। बस का एक तरफ का सफर 19 घंटे का रहेगा। अयोध्या के लिए अगर सीटीयू की बस शुरू होने से लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। क्योंकि चंडीगढ़ से अयोध्या जाने के लिए वर्तमान में सीधी रेल सुविधा भी नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को अभी अयोध्या जाने के लिए अंबाला से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।
कई धार्मिक जगहों के लिए सीटीयू चला रहा है बस
वर्तमान में सीटीयू की तरफ से श्री सालासर धाम और खाटू श्याम बालाजी के लिए एसी बसें चलाई जा रही हैं। सीटीयू के अधिकारियों का दावा है कि इन बसों से लोगों को काफी लाभ हुआ है और बसों में फुटफॉल भी बढ़ा है।