फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diploma students get 20 percent seats in degree course from PULEET

पीयूलीट से डिग्री कोर्स में डिप्लोमा के छात्रों को मिलें 20 फीसदी सीटें

Thu, 12 Aug 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Diploma students get 20 percent seats in degree course from PULEET
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) के डिप्लोमा विंग के छात्रों ने मांग उठाई है कि डिग्री कोर्सेज में दाखिले के लिए उन्हें पीयूलीट में 20 फीसदी कोटा दिया जाए। अभी उन्हें 10 प्रतिशत कोटा मिल रहा है।
विज्ञापन

सीसीईटी डिप्लोमा विंग में सात ट्रेड में 1200 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा पाते हैं। इन विद्यार्थियों के पासआउट होने के बाद तमाम छात्र डिग्री में दाखिला लेते हैं। पहले डिग्री विंग की खाली सीटों पर डिप्लोमा के छात्रों को ले लिया जाता था, लेकिन अब जेईई के जरिए ही डिग्री विंग अपनी खाली सीटें भरेगा। अब केवल डिप्लोमा के छात्र पीयूलीट परीक्षा के जरिए ही डिग्री विंग में जा रहे हैं, लेकिन इस कोटे के मुताबिक महज 24 छात्रों को ही दाखिला मिल पाता है। इसमें भी दूसरे राज्य के छात्रों का कोटा शामिल है। सेक्टर-10 स्थित लड़कियों के पॉलिटेक्निक कॉलेज का भी कोटा इसी में शामिल है। ऐसे में छात्रों की संख्या के मुताबिक यह कोटा कम है। छात्रों ने इसे बढ़ाने की मांग उठाई है। उन्होंने यूटी प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि छात्र हित को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed