फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dinesh Sharma takes over as Ware Housing Corporation Chairman.

Chandigarh News: दिनेश शर्मा ने संभाला वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन चेयरमैन का पदभार

Wed, 20 Mar 2024 07:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Sharma takes over as Ware Housing Corporation Chairman.
स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता व कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने करवाया कार्यभार ग्रहण
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमैन दिनेश शर्मा ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। पिछले दिनों ही सरकार ने उनके नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। मूल रूप से गुरुग्राम निवासी दिनेश शर्मा पिछले 15 से भी अधिक सालों से भाजपा में सक्रिय हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए नायब सिंह सैनी सरकार ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता व कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश दलाल सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। सोहना मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन रहे दिनेश शर्मा गुरुग्राम भाजपा के जिलाध्यक्ष भी हैं। पार्टी ने उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का गुरुग्राम का जिला प्रभारी भी नियुक्त किया हुआ है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में दिनेश शर्मा ने कहा कि कॉर्पोरेशन का मुनाफा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed