{"_id":"5777decaf80c8810fa45420eebd34763","slug":"dilip-singh-rana-khali-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब शहर में निकले 'खली' तो मच गई खलबली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब शहर में निकले 'खली' तो मच गई खलबली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Apr 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
कड़ी धूप में लंबे चौड़े कद का एक शख्स कार से उतरा तो सभी निगाहें उसकी ओर घूम गईं। यह शख्स था दिलीप सिंह राणा।
विज्ञापन
सेक्टर-43 के मेट्रो होटल में खली की इंट्री हुई तो वहां का स्टाफ और अन्य विजिटर्स उनके पास आकर फोटो खिंचवाने के लिए बेताब दिखाई दिए। खली चंडीगढ़ में अपने ट्रांजिट के दौरान रुके थे।
सेक्टर-43 में स्थित होटल में हिमाचल के वर्ल्ड रेसलर द ग्रेट खली यानी दिलीप सिंह राणा जालंधर से लौटकर आए थे। वह यहां दोस्तों से मिले और फिर नाहन को निकल गए।
विज्ञापन
खली ने अपने दोस्तों को बातों बातों में अमेरिका आने का निमंत्रण भी दे डाला। उनके एक दोस्त ने बताया कि वे सोमवार रात नौ बजे आए थे और दोपहर 12.50 बजे चंडीगढ़ से चले गए।
विज्ञापन