{"_id":"544a8f044cafd9be2019e53650eee832","slug":"digvijay-singh-alleged-sonia-gandhi-for-jail-to-om-prakash-chautala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सोनिया गांधी के कारण ओमप्रकाश चौटाला जेल में'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सोनिया गांधी के कारण ओमप्रकाश चौटाला जेल में'
ब्यूरो/अमर उजाला, बवानीखेड़ा
Updated Tue, 16 Sep 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते ही आज इनेलो पार्टी के शीर्ष नेता जेल में हैं।
विज्ञापन
अब समय आ गया है कि कांग्रेस की इस ज्यादती का बदला जनता वोट की ताकत से लें। आप के वोट की ताकत ही इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व विधायक डॉ. अजय चौटाला के हाथ मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को कस्बा के शहीद गुलाब सिंह पार्क में हलकास्तरीय कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने हलका विधायक के बारे में कहा कि जहर खा लिया, माल खा लिया फिर भी अपने आप को शरीफ व गरीब कहता है। ऐसे लोग जनता की क्या सेवा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हलके के शहर में सीवर, सफाई नहीं, स्कूल में पढ़ाई नहीं-अध्यापक नहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं, दवाई नहीं। फिर किस दिशा में जाएगा हलके का विकास। उन्होंने हलके से प्रत्याशी दया भुरटाना को भारी मतों से जीताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि विधायकों के सहारे ही मुख्यमंत्री बनता है। इसलिए दया भुरटाना के समर्थन में प्रचार में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौधरी देवीलाल के लाखों अनुयायी हैं।
उन्होंने 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर जींद में होने वाली इनेलो की प्रदेश स्तरीय रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्त्ता व पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी।
उन्होंने कहा कि इनेलो के जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, उनके भाग्य में राज योग नहीं था। भाजपा भी भगोड़ों की पार्टी बनकर रह गई है।
इस अवसर पर इनेलो प्रत्याशी दया भुरटाना, इनेलो के जिला अध्यक्ष सुनील लांबा, हलका अध्यक्ष राजबीर तालू, गुड्डी लांग्यान, बलवंत औरंगनगर, रामेश्वर चांग, सुमन कूंगड़, बिट्टू, जितेंद्र, जगन्नाथ महता, पवन पुनिया, मनीष शंकर, आजाद गिल, कृष्ण फौगाट, आजाद बूरा, सूबे रोहणात, सुभाष जमालपुर, दिनेश परमार, मा.हरिपाल, नरेश जांगड़ा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।