फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab university started Free online digital marketing course 

मुफ्त में ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग सीखने का मौका, पंजाब यूनिवर्सिटी करवा रहा 15 हफ्ते का कोर्स 

Sat, 09 Jan 2021 02:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 09 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Panjab university started Free online digital marketing course 
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए अब किसी बड़े संस्थान में दाखिला लेने की आवश्यकता नहीं है। अब आप घर बैठे इसके गुर सीख सकते हैं। चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी ने इसके लिए एक खास कोर्स तैयार किया है। इच्छुक लोग 28 फरवरी तक कोर्स में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 15 हफ्ते के कोर्स को पीयू यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) के प्रो. डॉ. तेजिंदर पाल सिंह ने तैयार किया है। यह हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन


डॉ. तेजिंदरपाल ने बताया कि ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के लिए उनकी तरफ से पाठ्यक्रमतैयार किया गया है। इसके लिए भारत सरकार की तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी को लगभग 14 लाख की ग्रांट मिली थी। इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक प्रतिभागी पोर्टल पर जाकर खुद को कोर्स के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। 
विज्ञापन



कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। 15 हफ्ते के इस कोर्स में हर हफ्ते कोर्स कंटेंट अपलोड किया जाता है। इसे आप रोजाना या एक साथ अपनी इच्छा के अनुसार देख सकते हैं। कोर्स में वीडियो लेक्चर की मदद से पढ़ाया जाएगा, जिसके साथ ई-टेक्स्ट भी दिए होंगे। हर लेक्चर के बाद असेसमेंट होगी, जिसमें वैकल्पिक प्रश्न दिए होंगे। कुछ प्रेक्टिकल एक्टिविटी होगी। प्रतिभागियों के लिए को-ऑर्डिनेटर के साथ चर्चा का भी विकल्प होगा। यदि किसी प्रतिभागी के पास कोई सवाल हो तो वह अपना सवाल लिखकर भेज सकता है। 48 घंटे के भीतर उसके प्रश्न का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या सीखने को मिलेगा कोर्स में
डॉ. तेजिन्दरपाल ने बताया कि यह एक प्रेक्टिकल कोर्स है। इसे करने के बाद कोई भी प्रतिभागी खुद का मार्केटिंग कंसल्टेंट, डिजिटल मार्केटर, ब्लॉगिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, डिजिटल मीडिया से संबंधित काम शुरू कर सकता है। इस कोर्स में सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ), कंटेंट मार्केटिंग, मोबाइल और ई-मेल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, वेब एनालिटिक्स इत्यादि के बारे में सीखने को मिलेगा। इस कोर्स को बिजनेस के इच्छुक लोग, मीडिया के विद्यार्थी या कर्मचारी और मार्केटिंग के विद्यार्थी स्किल बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

सर्टिफिकेट चाहिए तो देना होगा हजार रुपये शुल्क, फेल होने पर नहीं होगा वापस

कोर्स पूरा होने के बाद यदि कोई प्रतिभागी सर्टिफिकेट लेना चाहेगा तो उस कोर्स के लिए एक हजार रुपये शुल्क देना होगा। यदि प्रतिभागी परीक्षा पास कर लेता है तो यह शुल्क उसे वापस कर दिया जाएगा। सिर्फ फेल होने की स्थिति में शुल्क वापस नहीं होगा। कोर्स करने के इच्छुक प्रतिभागी कोर्स शुरू होने के बीच कभी भी  https://onlinecourses.swayamw.ac.in पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। 

चार जनवरी से इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। अब तक 5051 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। कोर्स शुरू होने के बाद प्रतिभागी लेक्चर्स डाउनलोड कर उसे बाद में अपनी सहूलियत के हिसाब से पढ़ सकते हैं। इसमें वीडियो लेक्चर, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन इत्यादि की मदद से पाठ्यक्रम को समझाया गया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करवाती है परीक्षा
पंजाब यूनिवर्सिटी के इस ऑनलाइन डिजिटल कोर्स के लिए परीक्षा ऑफलाइन करवाई जाएगी। इसकी परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की है। डॉ. तेजिंदरपाल पाल ने बताया कि परीक्षा के लिए पेपर सेटिंग और पेपर का पैटर्न निर्धारित करने की जिम्मेदारी कोर्स को-ऑर्डिनेटर की होती है। इसलिए पेपर तैयार उनकी तरफ से किया जाता है। 

कोर्स के तीन महीने पूरे होने के बाद एनटीए परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र निर्धारित करती है। परीक्षा के केंद्र कोर्स के लिए आवेदन करने वाले प्रतिभागियों की रिहायश के आधार पर होता है। मान लीजिए कि यदि अधिकतर परीक्षार्थी चंडीगढ़ के हैं तो उनके लिए चंडीगढ़ में ही केंद्र बना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed