{"_id":"3ade950828516f8d29aa971f12ea8f4e","slug":"dig-rs-ghumman-pension-will-submit-in-police-welfare-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"DIG घुम्मन की पेंशन जाएगी पुलिस वेलफेयर फंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DIG घुम्मन की पेंशन जाएगी पुलिस वेलफेयर फंड में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 May 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी आरएस घुम्मन ने अपने रिटायरमेंट के दिन यह घोषणा की है कि वे भविष्य में मिलने वाली पेंशन की सारी राशि पुलिस वेलफेयर फंड में जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
यह घोषणा उन्होंने सुबह पुलिस लाइन में फेयरवेल परेड ग्राउंड के दौरान कही। घुम्मन ने जब यह घोषणा की तो समारोह में मौजूद हर अधिकारी ने तालियों से अभिनंदन किया। इस मौके पर एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी और शहर के सभी डीएसपी मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहां जहां पर उनकी पोस्टिंग रही है वह राज्य के पुलिस वेलफेयर फंड में उनकी पेंशन की राशि जाएगी। उनका कहना है कि अपने नौकरी केकार्यकाल में उन्होंने देखा है कि कई परिवार ऐसे हैं जिनमें पुलिस कर्मचारी की अचानक मृत्यु हो जाती है उनके बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उनकी पेंशन ऐसे परिवार के सदस्यों के काम आएगी तो उन्हें खुशी होगी क्योंकि इस विभाग की वजह से ही वह आज इस पद पर पहुंचे हैं। आरएस घुम्मन अभी तक दिल्ली, अंडमान निकोबार, पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस में काम कर चुके है। घुम्मन की दो बेटियां है।
घुम्मन ने पुलिस विभाग में कुल 31 साल काम किया है। 1983 में यूटी कैडर के तौर पर उन्होंने एसीपी से अपनी नौकरी शुरू की थी। 1993 से लेकर 1994 तक घुम्मन पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एसपी के पद पर तैनात थे। उन्हें 2002 में राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है।