फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DIG Omveer Singh gets President Police Medal

डीआईजी ओमवीर सिंह को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sun, 26 Jan 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
DIG Omveer Singh gets President Police Medal
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस पर चंडीगढ़ पुलिस के डीआईजी ओमवीर सिंह (आईपीएस) को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को इनके नाम की घोषणा की गई। डीआईजी ओमवीर सिंह 2004 बैच के एजीएमयूटी-काडर अफसर हैं। वह चंडीगढ़ से पहले दिल्ली और पुडुचेरी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

डीआईजी ओमवीर सिंह ने अपने करियर के दौरान हत्या, डकैती, अपहरण के कई सनसनीखेज मामलों की निगरानी की है। आतंकी हमला, अबू सलेम गैंग के शॉर्प शूटर को पकड़ना, पांच करोड़ की फिरौती के लिए एक डॉक्टर का अपहरण जैसे कई मामलों को सुलझाने में ओमवीर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए काफी तारीफ मिली है। कर चोरी के बारे में पता लगाने के लिए कोसोवो मिशन में पोस्टिंग के दौरान भी डीआईजी ओमवीर सिंह की सेवाओं की काफी सराहना हुई थी। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में सुनामी आपदा के दौरान राहत कार्यों को करते हुए लाइफ सेविंग अवार्ड के लिए प्रधानमंत्री पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ में आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली 112 और ई-बीट बुक सिस्टम स्थापित करने में भी डीआईजी ओमवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस प्रणाली का उद्घाटन करने खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंचे थे। अपने भाषण में उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के कार्यों की काफी सराहना भी की थी। इसके अलावा आईजी जेल रहते हुए भी उन्होंने कैदियों की रिहाई के बाद उनके पुनर्वास के लिए कई पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed