फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DIG Ghumman about his Retirement

DIG घुम्मन बोले, नेता नहीं 'मैनऑफ द मास्टर' बनूंगा

Wed, 30 Apr 2014 11:44 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
DIG Ghumman about his Retirement

डीआईजी आरएस घुम्मन बीते दिन रिटायर हो गए। कयास लगाए जा रहे थे कि डीआईजी घुम्मन रिटायर होने के बाद राजनीति में उतरेंगे, लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया है। घुम्मन का कहना है कि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है और वे ऐसा नहीं कर सकते।

विज्ञापन


डीआईजी घुम्मन ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि विधायक एवं सांसद बनने की बजाय उनके लिए प्रमुख है कि मैन आफ द मास्टर बना जाए। वह रिटायरमेंट के बाद समाजसेवा करेंगे, लेकिन बिना कोई एनजीओ बनाए। हालांकि अलग-अलग एनजीओ के सोशल मुद्दों पर काम करेंगे।
विज्ञापन


सिटी पुलिस की जवाबदेही ज्यादा
आरएसए घुम्मन से जब पूछा गया कि सिटी पुलिस को और बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए तो उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के मुकाबले चंडीगढ़ पुलिस की शहरवासियों के प्रति ज्यादा जवाबदेही है। सिटी के लोग पढ़े लिखें हैं, ऐसे में यहां के पुलिसकर्मियों को ह्यूमन राइट और अंग्रेजी की थोड़ी-बहुत जानकारी होना जरूरी है। उनका कहना है कि शहर की जनसंख्या और वाहन बढ़ने से जाम लग रहे हैं, इसके साथ ही अपराध भी बढ़ेगा ऐसे में पुलिस के सामने कई चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों की समस्याओं के लिए करेंगे कार्य
डीआईजी का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद वह विशेष तौर पर लड़कियों और बच्चों को आ रही समस्याओं पर कार्य करेंगे। इसके लिए वह अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे।

तीन दिन पहले ही बने डीआईजी

घुम्मन 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं और अभी एक सप्ताह पहले ही उनकी डीआईजी पद पर प्रमोशन हुई है। घुम्मन का कहना है कि वह रिटायरमेंट के बाद शहर में ही रहना चाहते हैं। इसके लिए वह शहर में ही मकान की तलाश करेंगे। घुम्मन की दो बेटियां हैं। घुम्मन ने पंजाब विश्वविद्यालय से ही लॉ की पढ़ाई की है। साल 2008 में घुम्मन चंडीगढ़ में बतौर एसएसपी ऑपरेशन रह चुके हैं।

सुबह 8 बजे फेयरवेल परेड
उनकी रिटायरमेंट की तैयारियों पर पुलिस लाइन में फेयरवेल परेड का इंतजाम किया गया है, जिसमें आईजी आरपी उपाध्याय, एसएसपी डा. सुखचैन सिंह, एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी के अलावा कई अधिकारी मौजूद होंगे। इसके साथ ही पंजाब से कई करीबी और रिश्तेदार इस समारोह में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

मंगलवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। सोमवार को आरएस घुम्मन जहां अपने रिश्तेदारों को निमंत्रण दे रहे थे वहीं मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। घुम्मन सोमवार को ज्यादा से ज्यादा पब्लिक के लोगों को मिले।


गृह मंत्रालय को भेजा था प्रस्ताव
पुलिस विभाग ने आरएसएस घुम्मन को डीआईजी के पद पर एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को हाल ही में भेजा है, लेकिन गृह मंत्रालय की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में मंगलवार को घुम्मन रिटायर हो रहे हैं। घुम्मन के रिटायर होने से शहर में डीआईजी और एसएसपी आपरेंशन का पद खाली हो जाएगा। इससे पहले एसपी हेड क्वार्टर का पद भी खाली पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed