फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Different voices of AAP and Congress leaders in Punjab on INDIA alliance

Punjab: INDIA गठबंधन पर रार, सिद्धू ने किया आप से गठबंधन का समर्थन, मान बोले- हम जानते हैं अकेले लड़ना व जीतना

Thu, 07 Sep 2023 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 12:41 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग के एक दिन पहले दिए बयान के बाद भी प्रतिक्रियाएं आई है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा कांग्रेस के साथ मिलकर चलने की बात कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अपना स्टैंड हाईकमान से अलग रखा है।

विज्ञापन
Different voices of AAP and Congress leaders in Punjab on INDIA alliance
भगवंत मान और नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर हाईकमान के स्तर पर भले ही सहमति बनी हो, लेकिन पंजाब में अब भी नेताओं के सुर अलग-अलग हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब में आप के साथ गठबंधन से इन्कार किया था।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गठबंधन को लेकर हाईकमान के फैसले का समर्थन किया। इसी बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2024 के चुनाव को लेकर पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अपना स्टैंड हाईकमान से अलग रखा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को समराला में मीडिया से बातचीत में मान ने कहा कि हम अकेले लड़ना और जीतना भी जानते हैं। सरकार बनाना भी जानते हैं और चलाना भी। पंजाब में हमने अकेले चुनाव लड़ा और 92 सीटें हासिल कीं। गुजरात में अकेले लड़े व 13 प्रतिशत वोट लिए। आप सबसे कम समय में नेशनल पार्टी बनी।

2024 अभी भविष्य की बात है। इस बीच आप की मंत्री अनमोल गगन मान ने 2024 में पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दो दिन पहले कांग्रेस के साथ चलने की बात कही थी।

सिद्धू बोले-केंद्रीय नेतृत्व का फैसला सर्वोपरि
नवजोत सिंह सिद्धू ने इंडिया गठबंधन का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का फैसला सर्वोपरि है। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि संविधान की रक्षा और बड़े-बड़े संस्थानों की आजादी की रक्षा के लिए केंद्रीय नेतृत्व का फैसला सराहनीय है। चुनाव आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़े जाते हैं। हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए निहित स्वार्थ के तहत राजनीति करने वालों को चुनाव में हराने के लिए ऐसा करना जरूरी है। जय हिंद। जुड़ेगा भारत।


सीट शेयरिंग का कोई फॉर्मूला नहीं : अनमोल गगन मान
आप सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने चंडीगढ़ में मीडिया से कहा कि पंजाब में लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ हमारी पार्टी को चुना है। ऐसे में हमें अपने सारे वादे पूरे करने हैं। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने चुनावी निशान पर उतरेगी। कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग का कोई फॉर्मूला नहीं है। पार्टी सभी सीटों पर अपने स्तर पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस की बैठक में भी विरोध के स्वर
वहीं, लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी के आम कार्यकर्ताओं से लेकर सांसद, विधायक, जिला प्रधान और चुनाव में उतरे नेताओं के साथ बैठक की। इसमें अधिकांश कांग्रेस नेता पंजाब में आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। उनका कहना है कि बीते डेढ़ साल के दौरान आप सरकार ने पंजाब में जिस तरह कांग्रेस को कुचलने का प्रयास किया है, पार्टी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किए हैं और विजिलेंस कार्रवाई की गई है, उसे देखते हुए इस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed