{"_id":"06b40d92900179c3e2229b5c9cb056f4","slug":"diesel-will-be-cheapest-in-chandigarh-from-next-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ वासियों को अगले सप्ताह बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ वासियों को अगले सप्ताह बड़ी सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Oct 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने डीजल पर वैट तीन फीसदी तक कम कर दिया है। प्रशासन अगले हफ्ते इसकी अधिसूचना जारी करेगा जिसके बाद शहर में सस्ता डीजल मिलना शुरू हो जाएगा। इस समय चंडीगढ़ में डीजल पर 12.5 फीसदी वैट लगता है। वहीं एक अक्तूबर से पंजाब में डीजल पर वैट 1 फीसदी बढ़ने से यह 9.75 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
पंचकूला में भी चंडीगढ़ के मुकाबले कम वैट लगता है। सांसद किरण खेर के पत्र के बाद यूटी के प्रशासन ने डीजल पर वैट को कम करने का निर्णय लिया और प्रशासक शिवराज पाटिल ने इस पर अपनी मुहर भी लगा दी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ दे लोकी उनानूं जरूर याद रखणगे: शनिवार को यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेर ने सांसद के तौर पर अपने 140 दिनों की उपलब्धियां गिनाईं। इसी दौरान उन्होंने वैट कम करने की जानकारी दी। खेर ने कहा,‘हुण चंडीगढ़ दे लोकी जद वी अपणी गड्डी विच डीजल भरवाणगे, उनानूं जरूर याद रखणगे।’
विज्ञापन
25 करोड़ रुपए प्रति महीने के राजस्व का नुकसान: चंडीगढ़ पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन का दावा है कि चंडीगढ़ में पहले एक दिन में 11 से 12 हजार किलो लीटर डीजल की बिक्री होती थी। लेकिन मोहाली और पंचकूला में डीजल सस्ता होने के कारण चंडीगढ़ के लोग वहां से फ्यूल भरवाने लगे।
अब लगभग 4500 किलोलीटर की ही बिक्री हो रही है। एसोसिएशन का कहना है कि प्रशासन को इससे करीब 25 करोड़ रुपये प्रति महीने के राजस्व का नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन ने यह मुद्दा किरण खेर के समक्ष रखा। खेर ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत की।
पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने भी यह मुद्दा प्रशासन के समक्ष उठाया था। सूत्रों का कहना है कि वैट को कम करने का प्रस्ताव पहले पाटिल ने नामंजूर कर दिया था। लेकिन, खेर के पत्र के बाद पाटिल ने अपना फैसला बदल दिया।
इस समय डीजल के रेट
चंडीगढ़--60.04
मोहाली--58.35
पंचकूला--57.55