फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   did not reach any tenant for wheat sale, preparations completed

कनक बिक्री के लिए नहीं पहुंचा कोई काश्तकार, तैयारियां पूरी

Thu, 16 Apr 2020 10:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
did not reach any tenant for wheat sale, preparations completed
चंडीगढ़। यूटी में कनक बिक्री के दूसरे दिन वीरवार को कोई भी काश्तकार सेक्टर-39 की ग्रेन मार्केट नहीं पहुंचा। हालांकि यूटी प्रशासन ने काश्तकारों और कनक भंडारण के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मार्केट परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर मार्किंग भी मानक के अनुरूप की जा चुकी है। हालांकि मार्केट कमेटी का कहना है कि प्रशासन द्वारा कनक की खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभी काश्तकार खेतों में कनक की कटाई कर रहे हैं, एक-दो दिन में काश्तकारों की आमद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

हर वर्ष पंजाब और हरियाणा के साथ ही स्थानीय काश्तकार कनक की बिक्री के लिए चंडीगढ़ ग्रेन मार्केट पहुंचते हैं। हालांकि इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर हालात बिगड़े हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार सेक्टर-39 की ग्रेन मार्केट में कनक की खरीद की जा रही है। यूटी की ओर से इस बार सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मात्र 20 कमीशन एजेंटों को कनक खरीद की परमीशन दी है। तैयारियां पूरी होने के साथ ही बुधवार से मार्केट में कनक की खरीद की अनुमति प्रशासन द्वारा दी जा चुकी है। वीरवार को दूसरे दिन मार्केट में कनक को बेचने के लिए कोई भी काश्तकार नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed