फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diamond jeweler businessman fined Rs 25 lakh

Chandigarh News: डायमंड सराफ कारोबारी को लगाई 25 लाख की चपत

Wed, 01 May 2024 06:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Diamond jeweler businessman fined Rs 25 lakh
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित डायमंड सराफ कारोबारी को एक महिला की ओर से करीब 25 लाख रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। महिला पुरानी ग्राहक थी और पहले भी कई बार शोरूम में आती-जाती रही है लेकिन अब ज्वेलरी लेने के बाद वापस नहीं आई और उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। डायमंड सराफ कारोबारी की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मेसर्स बिकास डायमंड्स एससीओ नंबर 133-135, सेक्टर-17 सी के विकास चंदर ने बताया कि बीते 12 मार्च को उनके शोरूम पर धारीवाल, जिला गुरदासपुर पंजाब की रहने वाली एक महिला आई थी, जो कि उनकी पुरानी ग्राहक थी। उसने करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी खरीदी और पैसे बाद में देने की बात कही। सराफ कारोबारी ने विश्वास पर महिला को 25 लाख रुपये के गहने दे दिए। महिला से जब पैसों के लिए संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल नंबर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed