फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diabetes patients should adopt social distancing at home as well

कोरोना वायरस: डायबिटीज के मरीज घर पर भी बनाए सामाजिक दूरी, जरूर बरतें ये सावधानियां

Sun, 05 Apr 2020 03:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 05 Apr 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Diabetes patients should adopt social distancing at home as well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा डायबिटीज व हृदय रोगों से संबंधित लोगों को है। संगठन की ओर से जारी गाइडलाइन में बताया गया है कि इन मरीजों को ज्यादा एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


पीजीआई के एंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट ने भी 28 मार्च तक भारत में कोरोना से हुई मौतों का एक मूल्यांकन किया है, जिसमें देखा गया है कि कुल 20 लोगों की मौत हुई, इनमें से 85 फीसदी लोग डायबिटीज से पीड़ित थे।
विज्ञापन


करीब 70 फीसदी में हाइपरटेंशन व 50 फीसदी हार्ट की बीमारी से ग्रसित थे। यह मूल्यांकन डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी सतर्कता को वाजिब ठहराता है। चंडीगढ़ में डायबिटीज व प्री डायबिटीज के मरीजों की संख्या काफी है। इन मरीजों को अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों है खतरा ज्यादा

पीजीआई के विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों में ब्लड प्रेशर व हाइपरटेंशन की भी शिकायत रहती है। कुछ मरीज डायबिटीज के साथ हार्ट व कैंसर से भी पीड़ित होते हैं। ब्लड शुगर बढ़ने पर इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इससे उनकी संक्रमित होने के चांस बढ़ते हैं। पॉजिटिव होने पर उनकी रिकवरी होने में भी दिक्कतें आती हैं, इसलिए डायबिटीज मरीजों को ज्यादा खतरा है।

घर पर ये एहतियात बरतें
कोरोना के लिए जो एहतियात बताई गई हैं, वो तो करनी है। साथ ही डायबिटीज मरीजों को घर पर भी सामाजिक दूरी अपनाना होगा। यदि घर का कोई सदस्य बाहर जाता है तो वापस आने पर उसे अपने हाथ, पैर और चेहरे को अच्छी तरह से धोना होगा। मोबाइल फोन को सैनिटाइज करे।

कोशिश करें कि कपड़ों को भी धोने के लिए डाल दें। डायबिटिज मरीज को ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी हैं क्योंकि संक्रमित होने पर लक्षण 14 दिन के भीतर कभी आ सकते हैं।

डायबिटीज मरीज को फिलहाल घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। रोजाना शुगर चेक करें। किसी भी कीमत पर ब्लड शुगर को अनियंत्रित न होने दें। शुगर का एक चार्ट बना लें, ताकि किसी डॉक्टर से फोन या ऑनलाइन कुछ पूछना पड़े तो डॉक्टर शुगर का चार्ट देखकर आसानी से बता सकेगा। जो दवाएं चल रही हैं, उसे बंद नहीं करना है।

गर्म पानी पीते रहे, फायदा होगा
पीजीआई एंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर संजय बडाडा ने बताया कि डायबिटीज व अन्य लोगों को भी इस दौरान गर्म पानी पीते रहने चाहिए। इससे गला गीला रहेगा और खांसी आने के चांस कम रहेंगे। गर्म पानी भी कोरोना वायरस के बचाव का एक तरीका है।

घर पर ही एक्सरसाइज करनी है। सांस से संबंधित एक्सरसाइज ज्यादा करें। अनुलोम-विलोम भी अपना सकते हैं। साबुन से हाथ धोते रहें। यदि मरीज को बुखार, खांसी और सांस फूलती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना होगा और खुद को अन्य लोगों से दूर कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed