फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   match between Chennai Super Kings and Punjab in PCA on april 8

माही का मैजिक बरकरार: दो दिन ही बिक गए IPL मैच के सारे टिकट, मुल्लांपुर स्टेडियम में पहली बार खेलेंगे

Mon, 07 Apr 2025 02:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संजीव पंगोत्रा, संवाद, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 02:06 AM IST
सार

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आठ अप्रैल को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के मुल्लांपुर स्टेडियम में आईपीएल मैच खेला जाएगा। इस मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं।

विज्ञापन
match between Chennai Super Kings and Punjab in PCA on april 8
चंडीगढ़ पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेशक आईपीएल के मौजूदा सीजन में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर रहे महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले मुकाबलों में बेहतर खेल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन माही का मैजिक बरकरार है। 
विज्ञापन


पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के मुल्लांपुर स्टेडियम में 8 अप्रैल को होने जा रहे पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं। यह पहली बार होगा जब मुल्लांपुर स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खेलते हुए नजर आएंगे। क्रिकेट प्रशंसक अपने फेवरेट खिलाड़ी के इस मैदान पर चौके और छक्के देखने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वेज खाने में निकली हड्डियां: नवरात्र का व्रत... शाकाहारी खाने में चिकन... जीरकपुर के सेठी ढाबे में खूब हुआ बवाल, Video
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ दो दिन में ही बिक गईं सारी टिकटें

यह महेंद्र सिंह के व्यक्तित्व का जलवा है कि मुल्लांपुर स्टेडियम में होने वाले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के लिए क्रिकेट प्रशंसकों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। ऑनलाइन टिकट देने वालों के अनुसार पिछले महीने 28 मार्च को इस मुकाबले के लिए ऑनलाइन टिकटें बिकनी शुरू हुई थीं और पहले ही दिन 15 मिनट के अंदर देश के कई राज्यों से 18 हजार लोगों ने ऑन लाइन टिकट खरीद ली थी। वहीं, दूसरे दिन 29 मार्च को स्टेडियम की बाकी टिकटें बिक चुकी थीं।


चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहुंची शहर

मुकाबले के लिए महेंद्र सिंह धोनी और टीम के अन्य खिलाड़ी रविवार को चंडीगढ़ पहुंच चुके है। दोपहर 2.30 बजे के करीब खिलाड़ी शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पहुंच गए थे। इसके बाद टीम चंडीगढ़ के होटल की ओर रवाना हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी 7 अप्रैल को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद खास

दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला हारा है। इस लिहाज से दोनों के लिए यह मुकाबला बेहद खास है। पंजाब किंग्स पहले दो मैचों में बेहतर लय में थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 अप्रैल को हुए मुकाबले में हार के बाद जीत के लिए छटपटा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed