फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dharmendra Hooda passes away at PGIMS Rohtak

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के छोटे भाई का निधन, पांच दिन पहले आईसीयू में किए गए थे भर्ती

Fri, 08 Nov 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Nov 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra Hooda passes away at PGIMS Rohtak
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के छोटे भाई धर्मेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के छोटे भाई धर्मेंद्र हुड्डा का गुरुवार रात पीजीआईएमएस स्थित आपातकालीन विभाग के आईसीयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले पांच दिनों से आईसीयू में भर्ती थे और निमोनिया रेसपेरेटरी व खांसी की समस्या से पीड़ित थे। धर्मेंद्र ने रात दस बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार सहित संस्थान में पहुंच गए और देर रात तक हुड्डा आवास पर परिजनों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं तथा वीवीआईपी का जमघट लगा रहा। मृतक का उपचार कर रहे पीसीसीएम विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि धर्मेंद्र हुड्डा पहले भी इस रोग से ग्रस्त थे। 
विज्ञापन


हुड्डा को फोन पर निधन की सूचना मिली। धमेंद्र हुड्डा डेढ़ माह से भर्ती थे और तबीयत अधिक बिगड़ने के चलते उन्हें पांच दिनों से आईसीयू में रखा गया था। पूर्व सीएम के सबसे बडे़ भाई कैप्टन प्रताप हुड्डा, इंद्र हुड्डा व जोगेंद्र हुड्डा हैं तथा धर्मेंद्र हुड्डा उनके सबसे छोटे व पांचवें नंबर वाले भाई थे। धर्मेंद्र हुड्डा के बेटे रविंद्र हुड्डा व एक बेटी रेणू हैं। रेणू पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की बहन के लड़के के साथ विवाहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed