फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhanas parks will change, now irrigation water will be available

धनास के पार्कों की बदलेगी सूरत, अब मिल सकेगा सिंचाई का पानी

Tue, 21 Jul 2020 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dhanas parks will change, now irrigation water will be available
चंडीगढ़। धनास के पार्कों की अब जल्द सूरत बदलने वाली है। टीटी वाटर की सप्लाई के लिए पार्कों में पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब पार्कों में लगे पौधों की सिंचाई के लिए पानी आसानी से मिल पाएगा।
विज्ञापन

धनास में यूटी प्रशासन ने न्यू हाउसिंग कांप्लेक्स आवासीय योजना के तहत 8448 फ्लैट्स बनाए हैं। इनमें लगभग 50 हजार से ज्यादा की आबादी रहती है। इन योजना के तहत 132 ब्लॉकों का निर्माण किया गया था। प्रत्येक ब्लॉक में हरियाली के लिए और बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाए गए थे। पार्कों में लगे पौधों की सिंचाई के लिए अभी तक कोई भी प्रबंध प्रशासन की ओर से नहीं किया गया था, लेकिन अब लोगों की मांग पर पार्कों की सिंचाई के लिए टीटी वाटर की पाइप लाइन बिछा दी गई है। पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब इस टीटी वाटर से पार्कों की सिंचाई का कार्य आसानी से पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

श्रमदान कर स्थानीय लोग ही करते हैं सफाई
वर्तमान में पार्कों की हालत बेहद दयनीय है। देखरेख के अभाव में पार्कों में कांग्रेस घास और भांग के पौधे उग आए हैं। कीट पतंगों के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोग ही श्रमदान कर पार्कों की सफाई करते हैं। स्माल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुरेश गुप्ता ने बताया कि पार्कों की बदहाल हालत को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मजबूरी में लोगों को स्वयं ही साफ सफाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed