{"_id":"64920b0591ac725d710fdd81","slug":"dhakoli-underpass-will-be-ready-in-nine-months-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-1989-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नौ महीने में बनकर तैयार होगा ढकोली अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नौ महीने में बनकर तैयार होगा ढकोली अंडरपास
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र के लोगों द्वारा पिछले लंबे समय से अंडरपास बनाने की मांग को पूरा करने के लिए डीसी आशिका जैन ने ढकोली फाटक का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ रेलवे के अधिकारी, एसडीएम डेराबस्सी, ईओ जीरकपुर और नायब तहसीलदार जीरकपुर, ड्रेन डिपार्टमेंट के अधिकारी मौजूद थे। फाटक का जायजा लेते हुए आने वाली समस्याओं का बारीकी से जायजा लिया। रेलवे अधिकारियों से बात करते हुए डीसी मोहाली मोहाली ने सभी अटकलें हटाने के बाद जल्द काम शुरू करने के आदेश दिए। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास बनाने के लिए कम से कम नौ महीने का समय लगेगा। इस दौरान डीसी ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि वे लोग रिपोर्ट बनाकर भेजें बाकी की जिम्मेदारी हमारी है। रेलवे अधिकारी शुभम ने बताया कि अंडरपास के निर्माण में करीब 7.50 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। इसका आधा बजट रेलवे व आधा पंजाब सरकार ने देना है। इस पर मोहर लगते हुए डीसी ने जल्द काम शुरू करने के आदेश दिए। इसके अलावा बरसाती नाले सुखना चो की चल रही साफ सफाई का जायजा भी लिया।
7-7 मीटर के चौड़े दो बॉक्स बनाए जाएंगे
रेलवे अधिकारी ने बताया कि अंडरपास में आने जाने के लिए 7-7 मीटर के चौड़े दो बॉक्स बनाए जाएंगे। इनकी ऊंचाई 3 से 5 मीटर ऊंची रखी जाएगी। इसके अलावा अंडरपास में बरसाती पानी भरने से बचाने के लिए अंडरपास के दोनों ओर टीन व प्लास्टिक के शेड बनाए जाएंगे। वहीं, पानी को निकालने के लिए एक ऑटोमैटिक पंप भी लगाया जाएगा। इस दौरान फैसला लिया गया कि रिहायशी इलाका होने के कारण यहां लोगों की सुविधा के लिए फैंसी लाइट्स भी लगाई जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी व देखरेख नगर काउंसिल को सौंपी गई।
निर्माण के दौरान बंद करना पड़ेगा रास्ता, लोगों को दूसरे रास्तों का करना होगा इस्तेमाल
यह सड़क काफी व्यस्त रहती है, जहां से रोजाना हजारों लोग निकलते हैं। निर्माण के दौरान यह रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यहां जगह कम है। इसके लिए राहगीरों को जीरकपुर-पंचकूला हाईवे और गाजीपुर अंडरपास के साथ नगला गांव वाला रास्ता इस्तेमाल में लाना पड़ेगा। इसका प्रशासन द्वारा रूट प्लान भी तैयार किया जाएगा। अंडरपास बनाने के लिए सड़क की चौड़ाई नापी गई तो मौजूदा समय पर चौड़ाई 23 फुट होने पर रेलवे विभाग ने सहमति जताई, क्योंकि उन्हें अंडर पास बनाने के लिए 16 फीट चौड़ी सड़क की जरूरत है। इस दौरान फाटक के नजदीक काम कर रहे दुकानदारों को कुछ महीनों के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी लेकिन अंडरपास बनने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।