फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP Sanjay Beniwal commanded the police department

डीजीपी संजय बेनिवाल ने संभाली पुलिस विभाग की कमान, स्ट्रीट क्राइम पर रहेगा फोकस

Thu, 28 Jun 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jun 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
DGP Sanjay Beniwal commanded the police department
डीजीपी संजय बेनिवाल
नवनियुक्त डीजीपी संजय बेनिवाल ने बुधवार को यूटी पुलिस विभाग की कमान संभाली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने बताया कि नई योजनाओं व टेक्नोलॉजी की मदद से उनकी प्राथमिकता स्ट्रीट क्राइम रोकना होगा। झपटमारी हो या फिर अन्य आपराधिक वारदात, सड़कों पर घटित होने वाला अपराध लोगों को अधिक नुकसान देता है।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि मोहाली-पंचकूला पुलिस के सहयोग से वह स्ट्रीट क्राइम पर नई योजनाओं के साथ नकेल कसने का प्रयास करेंगे। डीजीपी ने ट्रैफिक व्यवस्था में मजबूती लाना भी अपना उद्देश्य बताया। ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ कर लोगों को कैसे राहत दी जा सकती है, इस पर वह काम करेंगे। 
विज्ञापन

महिलाओं-बच्चों-बुजुर्गों को देंगे सुरक्षित माहौल 

DGP Sanjay Beniwal commanded the police department
डीजीपी संजय बेनिवाल
डीजीपी ने कहा कि महिलाओं-युवतियों सहित बच्चों व बुजुर्गों को बेहतर माहौल मिले, इसके लिए वह प्रयासरत रहेंगे। झपटमारी सहित अन्य वारदात में कमी लाकर शहर में सुरक्षित माहौल बनाने को प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि यूटी पुलिस पहले भी आपराधिक ग्राफ में कमी लाने को प्रयासरत है, लेकिन समय के साथ योजनाओं में बदलाव लाने की आवश्यकता है। इसी बदलाव के साथ डीजीपी ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही। 

विवादित सवालों से बचते रहे डीजीपी 

DGP Sanjay Beniwal commanded the police department
डीजीपी संजय बेनिवाल
यूटी पुलिस में दानिप्स कैडर के डीएसपी का मामला हो या फिर पूर्व डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा के ट्रांसफर ऑर्डर जारी होने के बाद भी सैकड़ों पुलिसकर्मियों के प्रमोशन और ट्रांसफर ऑर्डर जारी का मामला, डीजीपी बेनिवाल इन सवालों से बचते रहे। उन्होंने विवादित मामलों बाबत अधिक जानकारी होने से इनकार किया। डीजीपी ने कहा कि वह जल्द ही इन मामलों से जुड़ी फाइल देखेंगे। 
विज्ञापन

आरटीसी ग्राउंड में आयोजित परेड में दी सलामी 

DGP Sanjay Beniwal commanded the police department
डीजीपी संजय बेनिवाल
डीजीपी संजय बेनिवाल के फोर्स की कमान संभालने के बाद बुधवार की शाम पांच बजे सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के आरटीसी ग्राउंड में आयोजित परेड में फोर्स के जवानों ने उन्हें सलामी दी। पुलिस फोर्स की महिला जवानों सहित अन्यों ने गर्मजोशी के साथ डीजीपी संजय बेनिवाल का स्वागत कर उन्हें सलामी दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed