फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP honored two station in-charges for solving high profile case

हाईप्रोफाइल केस सुलझाने पर डीजीपी ने दो थाना प्रभारियों को किया सम्मानित

Sat, 04 Dec 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
DGP honored two station in-charges for solving high profile case
चंडीगढ़। ब्रिटिश महिला अधिकारी से छेड़खानी और औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 से लापता किशोर का केस तेजी से सुलझाने पर डीजीपी ने दो थाना प्रभारियों को सम्मानित किया। डीजीपी प्रवीर रंजन ने सेक्टर-31 थाना प्रभारी रणजीत सिंह और सेक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह व उनकी टीमों को प्रशस्ति पत्र स्वरूप ए-क्लास सर्टिफिकेट और नकद राशि प्रदान की।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप चहल, एसपी हेडक्वार्टर/क्राइम मनोज मीणा, एसपी सिटी केतन बंसल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी कुलदीप चहल ने अपने ट्विटर हैंडल से भी यह जानकारी सांझा की। रणजीत सिंह के साथ एएसआई बलबीर सिंह, एएसआई फतह सिंह, एएसआई सुरजीत सिंह, कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल जगदीप और कांस्टेबल सोनू को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दो दिन में दबोच लिया छेड़खानी करने वाला
6 अक्तूबर को सुबह ब्रिटिश महिला अधिकारी सैर करते हुए माउंट व्यू चौक से सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की तरफ जा रही थीं। माउंट व्यू चौक से थोड़ा आगे पहुंचने पर एक बाइक सवार ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नयागांव निवासी आरोपी विश्वान (21) को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया था। वह मनीमाजरा के रेस्टोरेंट में कुक था। आरोपी ने कुबूला था कि वह सुबह 6 बजे काम पर जाने के दौरान सेक्टर-8, 9, 10, सुखना लेक व अन्य सेक्टरों की अंदरूनी सड़कों से गुजरते समय सैर कर रही महिलाओं से छेड़खानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक के बेटे को तलाशकर परिजनों को सौंपा
14 नवंबर को जीरकपुर निवासी वैज्ञानिक शैलेश भटनागर का बेटा अक्षत (16) औद्योगिक क्षेत्र फेज-दो में एक इंस्टीट्यूट में स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा देने आया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। जब कुछ पता नहीं चला तो शैलेश ने अगले दिन सेक्टर-31 थाने में शिकायत दी। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने टीमों को लगाया। 25 नवंबर को पुलिस ने अक्षत को अमृतसर हरमंदिर साहिब के बाहर से बरामद कर लिया। अक्षत ने पुलिस को बताया था कि परीक्षा ठीक न होने के कारण वह अमृतसर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed