फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   devotees in mansa devi mandir panchkula on ashtami in navratra

नवरात्र स्पेशलः अष्टमी पर डेढ़ लाख लोगों ने किए मनसा देवी के दर्शन

Sun, 09 Oct 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 09 Oct 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
devotees in mansa devi mandir panchkula on ashtami in navratra
मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
अष्टमी के मौके पर रविवार को करीब एक लाख 45 हजार श्रद्धालुओं ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। वहीं, अबकी बार अश्विन नवरात्रों के मौके पर श्री माता मनसा देवी मंदिर और श्री काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अब तक 1 करोड़ 11 लाख 77 हजार 68 रुपये की राशि माता के चरणों में अर्पित की।
विज्ञापन


गत वर्ष अश्विन नवरात्र 2015 में नौवें नवरात्रे तक 1 करोड़ 3 लाख 52 हजार 447 रूपये की राशि माता के चरणों में अर्पित की गई थी। अबकी बार इस बार माता के चरणों में नौवें नवरात्र तक 8 लाख 24 हजार 621 रूपये का चढ़ावा ज्यादा चढ़ा है।
विज्ञापन


माता मनसा श्राइन बोर्ड की मुख्य प्रशासक डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि माता मनसा देवी व माता काली देवी मंदिर कालका में नौवें नवरात्र पर 15 लाख 32 हजार 199 रुपये का चढ़ावा माता के चरणों में श्रद्धालुओं ने अर्पित।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता मनसा देवी में रविवार को 11 लाख 13 हजार 414 रुपये की राशि, काली माता मंदिर कालका में 4 लाख 18 हजार 785 रुपये की राशि माता के चरणों में अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed