फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees gathered in Temples on Starting of Sawan Month

बम-बम भोले: भगवान शिव का प्रिय माह सावन शुरू, चंडीगढ़ के मंदिरों में जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु... तस्वीरें

Mon, 22 Jul 2024 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 10:34 AM IST
सार

सावन के पहले दिन सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। हर सोमवार को मंदिरों में खीर और मालपुए का लंगर होगा। हर रोज महिला संकीर्तन मंडली की ओर से कीर्तन होगा। हर रोज भगवान का भव्य शृंगार होगा।

विज्ञापन
Devotees gathered in Temples on Starting of Sawan Month
चंडीगढ़ सेक्टर 21 में जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह की शुरुआत पर सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह से ही मंदिरों में लंबी लाइनें लग गईं। 
विज्ञापन




सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय मास है। इस बार सावन में चंद्रमहाधियोग बन रहा है। यह दुर्लभ योग 50 वर्षों के बाद बन रहा है। खास बात यह इस सावन का शुभारंभ सोमवार से और अंत भी सोमवार से हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि सोमवार को चंद्रमा का दिन होता है।

 

चंद्रमा को भगवान शिव अपने मस्तक पर धारण किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब चंद्रमा को क्षय रोग हुआ तो उन्होंने भगवान शिव की आराधना की।  भगवान प्रसन्न होकर चंद्रमा से कहा कि सावन के महीने में सोमवार को जो मेरा व्रत करेगा उसे आयु, विद्या, यश और बल की प्राप्ति होगी। इस प्रकार चंद्रमा क्षय रोग से मुक्त हो गया।


 

हजारों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

सावन का शुभारंभ होते ही हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। लोगों ने परिवार और बच्चों के साथ मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दोपहर तक जलाभिषेक के बाद शिवालय को साफ कर शाम में भव्य श्रृंगार हुआ। 

सेक्टर-30, 20, 11, 21, 22, 23, 24, 40, 8, 7, 44, 45, 46, 47 सहित शहर के सभी मंदिरों में भव्य आयोजन हुआ। मंदिर कमेटियों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंदिर जल चढ़ाने की विशेष व्यवस्था की गई थी।

सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि शाम को भगवान शिव का भव्य शृंगार किया जाएगा। श्रृंगार दर्शन और आरती के बाद रात में प्रसाद वितरण होगा।

सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष जतिंदर जौहर ने बताया कि सावन का पहले दिन मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। सेक्टर-20 के गुग्गा माड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि हर दिन बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचेंगे। सेक्टर-40 स्थित श्री हनुमंत धाम मंदिर कमेटी की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि कुछ भक्तों ने अभिषेक भी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed