{"_id":"68e34d1ddbc1670a7fc76fddd7e0093f","slug":"development-projects-engineers-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्रोजेक्टों की निगरानी करेंगे चीफ इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्रोजेक्टों की निगरानी करेंगे चीफ इंजीनियर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Dec 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के निकाय मंत्री अनिल जोशी ने शहरों में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा बैठक में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरियों को सुविधाएं देने में कोताही न की जाए।
जोशी ने बैठक में बताया कि प्रापर्टी टैक्स पर 10 फीसदी छूट हासिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2013 ही रहेगी और इसमें किसी तरह की बढ़ोतरी संभव नहीं है और न ही रेट में कोई परिवर्तन होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक कमेटी बनाकर प्रापर्टी टैक्स भरते समय दी जानकारी की जांच की जाए।
विभाग के कार्यों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए सतर्कता विभाग का दायरा बढ़ाते हुए जोशी ने सभी चीफ इंजीनियरों को सतर्कता का कार्य सौंपा है।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्य सतर्कता अधिकारी केवल शिकायत मिलने पर ही जांच करते थे जबकि अब चीफ इंजीनियर किसी समय भी छापामारी कर सकते हैं।
गैर कानूनी कालोनियों पर कड़ा नोटिस लेते हुए निकाय मंत्री ने इनके निरंतर मूल्यांकन के आदेश देते हुए कहा कि इस संबंधी जिम्मेवारी संबंधित टाउन प्लानर की होगी।