Hindi News
›
Chandigarh
›
Dev Samaj Cricket Academy, Won women's cricket tournament, Defeated Coaching Center-27
{"_id":"60293cd08ebc3ee912538ffc","slug":"dev-samaj-cricket-academy-won-women-s-cricket-tournament-defeated-coaching-center-27-chandigarh-news-pkl403953494","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव समाज क्रिकेट अकादमी ने जीता महिला क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव समाज क्रिकेट अकादमी ने जीता महिला क्रिकेट टूर्नामेंट
देव समाज क्रिकेट अकादमी और कोचिंग सेंटर-27 के बीच मुकाबले के दौरान शॉट लगाती एक महिला खिलाड़ी। अमर
- फोटो : CHANDIGARH
Link Copied
चंडीगढ़। देव समाज क्रिकेट अकादमी ने कोचिंग सेंटर-27 अकादमी की टीम को 8 विकेट से हराकर कृष्णा मेमोरियल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल मुकाबला रविवार को जीएमएचएस सेक्टर-27 में खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए कोचिंग सेंटर-27 की टीम 17.2 ओवर में 81 रन के स्कोर पर सिमट गई। इसमें नंदिनी ने 20, चंचल ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन
गेंदबाजी में देव समाज क्रिकेट अकादमी से अंबिका ने 17 रन देकर 2 विकेट, सिमरन ने 15 रन देकर 1 विकेट, इकनूर ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव समाज क्रिकेट अकादमी ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया। पलक राणा ने नाबाद 38 और अंबिका ने नाबाद 30 रन बनाए। गेंदबाजी में कोचिंग सेंटर-27 से नंदिनी कश्यप ने 15 रन देकर 1 विकेट और संगीता ने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाया। टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट व बेस्ट बल्लेबाज अंबिका, देव समाज अकादमी रही। बेस्ट ऑल राउंडर का खिताब पलक राणा, देव समाज अकादमी को दिया गया। बेस्ट विकेट कीपर चंचल रावत, कोचिंग सेंटर-27 रही। कोचिंग सेंटर-27 की निष्ठा बेस्ट फिल्डर चुनी गई। अंबिका और पलक राणा को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।