फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Despite the sunshine, the cold increased, and the cold winds increased the shivering.

चंडीगढ़ में माैसम के रंग: बादल छाने के बाद निकली धूप, ठंड में नहीं आई कमी; शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी

Thu, 08 Jan 2026 02:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 02:25 AM IST
सार

धूप खिलने के बाद रोज गार्डन समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। दोपहर करीब एक बजे सेक्टर-17 प्लाजा में भी रौनक रही।

विज्ञापन
Despite the sunshine, the cold increased, and the cold winds increased the shivering.
चंडीगढ़ में धूप का आनंद उठाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। बुधवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। करीब 11 बजे धूप निकली, जो शाम चार बजे तक खिली रही, लेकिन इसके बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा सर्दी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आज का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 से 13 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ यह 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ानों पर असर नहीं

धुंध न होने के कारण हवाई यातायात सामान्य रहा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार बुधवार को न तो कोई उड़ान लेट हुई और न ही रद्द करनी पड़ी।

अभी तापमान में ज्यादा अंतर आने की संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान का अंतर धीरे धीरे कम हो रहा है जिससे ठंड के बढ़ने की आशंका है। शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। -सुरिंदर पाल, निदेशक, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed