फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   desi wine price low and english wine and beer rate increase

देसी शराब सस्ती, अंग्रेजी और बीयर के दाम बढ़े

Sat, 14 Mar 2015 08:07 AM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
desi wine price low and english wine and beer rate increase

पंजाब में देसी शराब सस्ती और अंग्रेजी महंगी होने जा रही है। नई कीमतें नए वित्त वर्ष में आगामी एक अप्रैल से लागू होंगी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई पंजाब कैबिनेट बैठक में  2015-16 की एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई। जानकारों के अनुसार नई व्यवस्था के तहत देसी शराब की कीमत प्रति बोतल करीब 20 रुपये कम हो जाएगी। वहीं, अंग्रेजी शराब व बीयर की बोतल में करीब पांच रुपये का इजाफा संभव है।

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में जहां राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 5040 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, वहीं देसी शराब के कोटे में 30 लाख प्रूफ लीटर की वृद्धि भी गई है। चालू वित्त वर्ष के दौरान एक्साइज से 4680 करोड़ रुपये एकत्र हुए हैं। इस प्रकार 2015-16 के दौरान शराब की बिक्री से 360 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने दावा किया है कि पंजाब की मीडियम शराब और भारत में बनी विदेशी शराब की एमआरपी चालू वर्ष के बराबर ही है। देसी शराब का कोटा 2015-16 के लिए 9.80 करोड़ प्रूफ लीटर किया गया है। मौजूदा समय में यह 9.50 करोड़ प्रूफ लीटर है। भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) का कोटा मौजूदा 4.5 करोड़ प्रूफ लीटर ही रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के मुताबिक नए प्रयोग

desi wine price low and english wine and beer rate increase

इस बार उपभोक्ताओं की मांग के मद्देनजर 75 डिग्री वाली देसी शराब भी लागू की जाएगी। डिब्बा बंद बीयर (लाइट एंड स्ट्राेंग) को लाइट बीयर की ड्यूटी पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
------------
मेरिज पैलेसों के लिए सस्ती शराब
विभिन समारोहों के लिए मेरिज पैलेसों में प्रयोग की जाने वाली शराब की एमआरपी निर्धारित कर दी गई है। नई दरें जल्द ही विभाग की वेबसाइट पर डाली जाएंगी। यह शराब कम कीमत पर मिलेगी और अब लोग संबधित सर्कल के किसी भी ठेके से शराब खरीद सकेंगे। विशेष स्थितियों को छोड़कर समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की चेकिंग नही की जाएगी।
------------
शराब ठेकों में वृद्धि नहीं
2015-16 के लिए शराब के ठेकों वृद्धि नहीं की गई है। इनकी संख्या 6,4,64 ही रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed