फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   derabassi flyover will opening soon for peoples

सड़क से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत जल्द

Thu, 07 Apr 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली) Updated Thu, 07 Apr 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
derabassi flyover will opening soon for peoples
डेराबस्सी फ्लाईओवर - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़-दिल्ली मुख्य मार्ग पर नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से एक निजी कंपनी द्वारा फ्लाईओवर बनवाया जा रहा है। इसके मई माह तक तैयार होने की संभावना जताई जा रही है। फ्लाईओवर का निर्माण करने वाले निजी कंपनी पावर कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड की ओर से 85 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी काम इस महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डेराबस्सी में हाईवे पर जाम की समस्या के हल के लिए शहरवासी लंबे समय से फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे थे। सीपीएस व हलका विधायक एनके शर्मा के प्रयास से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने यहां करीब 91 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दी। इसे बनाने का जिम्मेदारी 2014 में निजी कंपनी पावर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दी गई।
विज्ञापन


कंपनी को दो साल के निर्धारित समय में इस साल अक्तूबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा करना था। कंपनी की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण आरंभ से ही काफी तेजी से किया गया। इस कारण निर्धारित समय से पहले ही निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि जुलाई में मानसून से पहले फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा। लेकिन सीपीएस और हलका विधायक एनके शर्मा ने फ्लाईओवर का दौरा करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अब सिर्फ 33 में से चार स्पैन के ऊपर स्लैब रखने का काम शेष रह गया है।


जबकि इसके अलावा कंपनी ने सड़क बनाने का कार्य भी पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस महीने में कार्य पूर्ण होने की पूरी संभावना है। शर्मा ने दावा किया कि मई के पहले सप्ताह में फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि इसके खुलने से वाहन चालकों व डेराबस्सी निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed