फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sacha Sauda Satsang Listeners Car Accident ar Sirsa

सिरसाः डेरा सत्संगियों की गाड़ी ट्राले से टकराई, पांच लोगों की मौत, मृतकों में पंजाब के कर्मचारी भी

Sun, 08 Mar 2020 11:26 AM IST
खुशबू गोयल सनमीत सिंह, सिरसा(हरियाणा)
सनमीत सिंह, सिरसा(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 08 Mar 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Satsang Listeners Car Accident ar Sirsa
ट्राले से भिड़ने के बाद क्षतिग्रस्त हुई ट्वेरा - फोटो : अमर उजाला
सरदूलगढ़(मानसा) के बुढलाडा क्षेत्र से रविवार सुबह डेरा सच्चा सौदा सिरसा में नाम चर्चा समागम में जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी की धुंध के कारण तेल टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद टैंकर चालक मौके सेे भाग गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब आठ बजे बुढलाडा से 10 श्रद्धालु टवेरा गाड़ी में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के लिए रवाना हुए। सरदूलगढ़ से आगे हरियाणा बार्डर के नजदीक पुनिहारी कस्बे के बैरिकेड के पास सामने से आ रहे एचपीएल कंपनी के एक टैंकर के साथ टवेरा की टक्कर हो गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


हादसे में हरविंदर सिंह (65) निवासी बुढलाडा, एसडीएम दफ्तर के मुलाजिम मुकेश (40) निवासी बुढलाडा, मुलाजिम बंत सिंह (52) निवासी बुढलाडा, गुरचरण सिंह (68) निवासी गांव बछोआना (मानसा) और ड्राइवर बब्बी सिंह (38) गांव धर्मगढ़ (संगरूर) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संजीव कुमार, तरसेम सिंह, सुरजीत सिंह, शम्मी और जीवन कुमार जख्मी हो गए। हादसे के बाद डेरा प्रेमियों में शोक की लहर फैल गई। थाना सदर सिरसा के मुखी राजा राम ने बताया कि गाड़ी की तेज रफ्तार और धुंध के कारण यह हादसा हुआ।

शाम को वापस आने की बात कहकर चले थे डेरे में सेवा को

सिरसा सरदूलगढ़ मार्ग पर रविवार को सुबह साढ़े सात बजे गांव पनिहारी के निकट धुंध के कारण गैस टैंकर और टवेरा गाड़ी की टक्कर में टवेरा सवार पांच डेरा प्रेमियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गैस टैंकर खाली था नहीं तो हादसा और भी भयानक हो जाता। वहीं टवेरा गाड़ी में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठी थी और किसी भी व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी घूमकर दूसरी दिशा में मुड़ गई। अधिकतर डेरा प्रेमी सरकारी कर्मचारी थे। जो बुढ़लाडा पंजाब से सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में सेवा के लिए आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार पंजाब से आ रहे सभी श्रद्धालु सुबह छह बजे चले थे और अपने घर पर शाम तक वापस आने को बोले थे। लेकिन टवेरा गाड़ी का सिरसा से करीब 20 किलोमीटर दूर गांव पनिहारी के पास ही हादसा हो गया। हादसे में मृतकों में गुरचरण सिंह निवासी बछवाना (70), बंता सिंह निवासी बुढलाडा (50), हरविंद्र निवासी बुढ़लाडा (50), मुकेश बुढ़लाडा (44), चालक बब्बी सिंह निवासी धर्मगढ़ (30) शामिल हैं। वहीं घायलों में सुरजीत सिंह निवासी बुढ़लाडा (65), तरसेम निवासी बछवाना (50), शम्मी निवासी बुढ़लाडा (60), जीवन निवासी धर्मगढ़ (45) और संजीव निवासी बुढ़लाडा (45) शामिल हैं। जिन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सभी लोग एक साथ हर माह डेरे में आते थे। उसी प्रकार इस माह भी सभी ने प्लान बनाया था कि वह सभी डेरे में एक दिन की सेवा करने जाएंगे।

कंबाइन चालक लेकर आया था टवेरा गाड़ी
टवेरा गाड़ी चालक बब्बी सिंह धर्मगढ़ का रहने वाला है। मृतक बब्बी सिंह के पिता बुगा सिंह ने बताया कि वह कंबाइन चलाने का काम करता है, टवेरा गाड़ी उसकी नहीं है। बुगा सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को बब्बी के एक दोस्त का फोन आया कि वह टवेरा गाड़ी लेकर सिरसा चला जाए, क्योंकि उसने बुकिंग की हुई है। जबकि उसे किसी शादी समारोह में गाड़ी लेकर जाना है। जिस पर बब्बी सिंह तैयार हो गया और सुबह घर से चाय पीकर दोस्त के घर गाड़ी लाने चला गया। उस समय वह घर पर यह कहकर निकला था कि वह शाम तक वापस लौट आएगा। लेकिन करीब दो घंटे बाद हादसे की सूचना मिली। इससे एक साल पहले उसके दूसरे भाई की भी मौत हो गई थी। यह घर में अकेला ही था जो अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

शाम को आकर सुबह जाऊंगा ड्यूटी
मृतक मुकेश के भाई हरजिंद्र पाल ने बताया कि वह मानसा मंडी में एसडीएम कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात है। वह हर माह डेरे में सेवा करने आता था। जब वह घर से निकला था तो यह कहकर निकला था कि वह शाम को वापस आ जाएगा। क्योंकि उसे सुबह ड्यूटी पर जाना है। हरजिंद्र ने बताया कि कुछ ही समय बाद फोन आया कि यह हादसा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed