फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Latest News in Sadhvi Rape Case

गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा, दो रेप केस में जेल में काटने होंगे 10-10 साल

Tue, 29 Aug 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Tue, 29 Aug 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Latest News in Sadhvi Rape Case
फाइल फोटो

साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा पर फैसला आ गया है। जज जगदीप सिंह ने साध्‍वियों से रेप केस मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम को गुनहगार मानते हुए दो केस में 10-10 साल की हुई सजा सुनाई है। यानि कुल मिलाकर राम रहीम अब 20 साल जेल में रहेगा और साथ ही 30 लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने दोनों शिकायतकर्ता साध्वियों को 15 -15 लाख रूपए के मुआवज़े का आदेश भी दिया। राम रहीम को पंचकूला सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने सजा सुनाई। उधर, राम रहीम के वकील ने सामने आकर बयान दिया कि वह इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे।

विज्ञापन

 


सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में एकान्त कारावास में रखा जाएगा। वहीं वह जेल के कपड़ों में ही सजा काटेगा। जज ने हेलीकॉप्टर में बाबा की बेटी हनीप्रीत को साथ लाने पर फटकार लगाई साथ ही दो सूटकेस लाने पर भी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद कोर्ट ने जेल से बाबा के दोनों सूटकेस मंगवाकर बाबा के वकील को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सिरसा के आईजी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि आज हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं। फोर्स की मुस्तैदी के चलते माहौल शांत है। लोग डेरे से निकल कर जा रहे हैं।
 

- राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला और बरनाला में पुलिस का फ्लैग मार्च
 

रोहतक जेल को किले में तब्दील किया गया

Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Latest News in Sadhvi Rape Case
राम रहीम को सजा, रोहतक में कड़ी सुरक्षा
- बताया जा रहा है कि राम रहीम सजा सुनाए जाने के बाद जमीन पर बैठ गया और रोने लगा। यह देखते हुए उसका मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें बीपी और शुगर ठीक रही। उसके बाद राम रहीम को जबरन कोर्ट से बाहर ले जाया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
 

- दूसरी ओर, राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद सिरसा के गांव पुलका में दो गाड़ियों को आग लगा दी गई। वहीं सिरसा में सेना का फ्लैग मार्च जारी है।
 
- राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पूरा सच के संपादक छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति का बयान आया। उन्होंने कहा कि वे फैसले से खुश हैं। जब उन्होंने बाबा के खिलाफ आवाज उठाई, तब कोई भी मानने को तैयार नहीं था। अब कोर्ट ने साबित कर दिया है।
 

राम रहीम को 25 अगस्त को दोषी करार दिया गया ​था

Dera Sacha Sauda Chief Ram Rahim Latest News in Sadhvi Rape Case
राम रहीम को साध्वी रेप केस में सजा
उल्लेखनीय है कि 15 साल पुराने साध्वी रेप केस में राम रहीम को 25 अगस्त को दोषी करार दिया गया ​था। उस दिन पंचकूला में लाखों की संख्या में डेरा प्रेमी जुटे। फैसला आते ही वे सभी भड़क गए। फिर पंचकूला, पंजाब और अन्य राज्यों में भारी हिंसा और उपद्रव हुआ। हिंसा में 38 लोग मारे गए। 263 लोग घायल हुए।

32 लोगों की मौत पंचकूला और छह की मौत सिरसा में हुई। सिरसा में मारे गए सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। जबकि पंचकूला में मारे गए लोगों में 24 की पहचान हुई है। 20 लोगों की लाशें उनके परिजनों को सौंप दी गई हैं। इनमें नौ पंजाब के, दस हरियाणा और एक राजस्थान के थे। बहरहाल हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed