फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Sentenced, judge jagdeep singh profile

जानिए, साध्वी रेप केस में राम रहीम को सजा सुनाने वाले जज के बारे सब कुछ

Tue, 29 Aug 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Tue, 29 Aug 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Sentenced, judge jagdeep singh profile
राम रहीम केस के जज जगदीप सिंह
साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुना दी गई है। जानिए उस जज के बारे में सब कुछ, जिन्होंने निडर होकर केस में आरोपी को सजा सुनाई।
विज्ञापन


ये हैं जज जगदीप सिंह। इन्होंने राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई। जगदीप सिंह ने साल 2000 में पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली। साल 2012 में हरियाणा ज्यूडिशियल सर्विस ज्वॉइन की। बीते साल ही वे सीबीआई के स्पेशल जज बनाए गए।
विज्ञापन


उनकी पहली पोस्टिंग सोनीपत में रही और सीबीआई कोर्ट में उनकी दूसरी पोस्टिंग है। कहा जाता है कि सीबीआई कोर्ट में जज नियुक्त होना आसान नहीं होता, तमाम तरह की चेकिंग के बाद सीबीआई कोर्ट के जज की नियुक्ति की जाती है और जगदीप की यह ऐसी दूसरी पोस्टिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीप सिंह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील थे

Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Sentenced, judge jagdeep singh profile
जज जगदीप सिंह
ज्यूडिशियल सर्विस में आने से पहले जगदीप सिंह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वकील थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके जगदीप सिंह पिछले साल ही सीबीआई कोर्ट के जज नियुक्त किए गए।

जगदीप सिंह के दोस्तों के मुताबिक, वे अपना काम करने में पूरी तरह सक्षम और बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अपने काम को लेकर सख्त रवैया रखते हैं, लेकिन न्यायप्रिय शख्स हैं। उन्हें गैर- जिम्मेदाराना व्यवहार पसंद नहीं, इसके वे बिल्कुल खिलाफ हैं।

जगदीप सिंह के बारे में कहा जाता है कि जगदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले हैं। वे जमीन से जुड़े इंसान हैं और बहुत कम बोलते हैं। वे साल 2000 और 2012 में कई सिविल और क्रिमिनल केस लड़ चुके हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली

Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Sentenced, judge jagdeep singh profile
जज जगदीप सिंह
जगदीप सिंह सितंबर 2016 में सुर्खियों में आए, जब उन्होंने हादसे में घायल हुए चार लोगों की जिंदगी बचाई। हिसार में सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए वह रुके और एंबुलेंस को कॉल किया। काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं आ पाई तो वह खुद ही अपनी गाड़ी में घायलों को लेकर अस्पताल आए। उन्होंने जींद जिले के अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया था।

जगदीप सिंह के साथ प्रैक्टिस कर चुके एक वकील के मुताबिक, 'जगदीप सिंह लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं और बेहद कम ही बोलते हैं। हालांकि जो भी उनके करीब है या उनके बारे में जानता है, उसे पता है कि वह बेहद क्षमतावाना और अनुशासित व्यक्ति हैं। हरियाणा ज्यूडिशियल अफसर बताते हैं कि जगदीप सिंह बहुत होनहार स्टूडेंट रहे और काफी मेहनती हैं। वे उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी के दिनों से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed