{"_id":"dc3218cc3cefcfaff0dcdf71aaa11d36","slug":"dera-sacha-sauda-chief-gurmeet-ram-rahim-on-big-screen-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़े पर्दे पर नजर आएंगे सच्चा सौदा डेरा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े पर्दे पर नजर आएंगे सच्चा सौदा डेरा प्रमुख
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 30 Aug 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा की कहानी अब रूपहले पर्दे पर छाएगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां मुख्य भूमिका में हैं और दक्षिण की अभिनेत्री डेरा प्रमुख की बेटी का रोल कर रही है।
विज्ञापन
यह फिल्म कई भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होगी। यह फिल्म एक ही तारीख को देश और विदेश दोनों जगह रिलीज होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जनवरी में आएगी।
विज्ञापन
इस फिल्म में डेरा के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। फिल्म की कहानी डेरा प्रमुख और उनके द्वारा शुरू किए गए मानवता की भलाई के कार्यों पर आधारित होगी।
विज्ञापन
फिल्म का मकसद डेरा के विचार और डेरे के द्वारा शुरू किए गए कार्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। फिल्म हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस तीनों का मिश्रण है।
डेरे में आकर छोड़ दी शराब-सिगरेट
फिल्म के एक क्रू मेंबर ने बताया कि वे और उसके साथी डेरा में आकर काफी प्रभावित हैं। वे और उसके साथी जब भी किसी फिल्म को बनाते हैं और दिनभर काम करने के बाद जब थक जाते हैं तो सब मिलकर शराब और सिगरेट पीते थे, लेकिन जब से डेरे में फिल्म बनाने के लिए आए हैं उन्होंने 16 दिन से शराब और सिगरेट को छुआ तक नहीं। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।