{"_id":"5fa63fe08ebc3e9b7e32bf70","slug":"dera-sacha-sauda-chief-gurmeet-ram-rahim-gets-one-day-parole","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को कानो कान खबर नहीं हुई और राम रहीम को मिल गई पैरोल, ये था कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को कानो कान खबर नहीं हुई और राम रहीम को मिल गई पैरोल, ये था कारण
Sat, 07 Nov 2020 12:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म और हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बीती 24 अक्तूबर को एक दिन की पैरोल मिली थी। हरियाणा सरकार ने 24 अक्टूबर को राम रहीम को पैरोल दिलवाई थी। डेरा प्रमुख दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है।
विज्ञापन
बीमार मां से मिलने को मिली पैरोल
राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी। वह गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच ले जाया गया।
विज्ञापन
राम रहीम की सुरक्षा में पुलिस की तीन टुकड़ी
राम रहीम 24 अक्टूबर को शाम तक अपनी बीमार मां के साथ रहा। राम रहीम की सुरक्षा एवं निगरानी में हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ी तैनात थींं। एक टुकड़ी में 80 से 100 जवान थे। डेरा प्रमुख को जेल से पुलिस की एक गाड़ी में लाया गया, जिसमें पर्दे लगे थे। गुरुग्राम में पुलिस ने अस्पताल के बेसमेंट में गाड़ी पार्क की और जिस फ्लोर में उसकी मां का इलाज चल रहा था, उसे पूरा खाली करा दिया गया। इसके बाद राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मुलाकात की।
विज्ञापन
जेल सुपरिंटेंडेंट से मिला था निवेदन
रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा, 'हमे जेल सुपरिटेंडेंट से राम रहीम के गुरुग्राम दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निवेदन मिला था। हमने 24 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम ढलने तक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। सब कुछ शांति से हुआ।'