{"_id":"620aabe2dd77b9767871fcb6","slug":"dera-sacha-sauda-can-make-a-big-announcement-on-february-18-regarding-punjab-assembly-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab election 2022: 18 फरवरी की शाम अपने पत्ते खोल सकता है डेरा सच्चा सौदा, 20 फरवरी को पंजाब में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab election 2022: 18 फरवरी की शाम अपने पत्ते खोल सकता है डेरा सच्चा सौदा, 20 फरवरी को पंजाब में मतदान
Tue, 15 Feb 2022 12:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:55 AM IST
सार
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। उससे पहले डेरा सच्चा सौदा बड़ा एलान कर सकता है। सभी राजनीतिक दलों की निगाहें डेरा प्रमुख राम रहीम के एलान पर टिकी हैं।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के मौजूदा माहौल के बीच डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के जेल से रिहा होने के बाद चुनावी जोड़-घटाना में लगे सभी दलों और नेताओं की नजरें डेरा प्रमुख राम रहीम के एलान पर टिकी हैं। बीते हर चुनाव में डेरा मुखी का एलान जीत-हार के खेल में बड़ा बदलाव लाता रहा है।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा इस बार 18 फरवरी की शाम को पंजाब में यह एलान कर सकता है कि इस बार डेरा प्रेमी किस राजनीतिक दल का समर्थन करें। इस बार यह एलान सार्वजनिक तौर पर न होकर केवल डेराप्रेमियों तक संदेश के रूप में पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने शिअद-भाजपा गठबंधन का समर्थन किया था। इसके चलते तेजी से आगे बढ़ती आम आदमी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा अनुयायियों के अनुसार डेरे का सियासी विंग 18 फरवरी की शाम को डेरा प्रमुख के फैसले को डेराप्रेमियों तक पहुंचा सकता है। उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी की शाम को ही पंजाब में चुनाव प्रचार थम जाएगा और 20 फरवरी को मतदान होगा। डेरे की तरफ से फिलहाल पंजाब में सभी जिलों में कमेटियों का गठन किया गया है, जो सर्वे करके अपनी रिपोर्ट सियासी विंग को सौंपेंगी। इसके अलावा विंग ने मीडिया की खबरों के आधार पर भी एक रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है।