फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera follower Pradeep Kumar cremated in Kotkapura

Punjab News: डेरा अनुयायी प्रदीप कुमार का हुआ अंतिम संस्कार, आखिरी यात्रा में उमड़ी भीड़

Fri, 11 Nov 2022 10:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 10:14 PM IST
सार

आईजी फिरोजपुर जसकरण सिंह ने कहा कि घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने परिवार व डेरा कमेटी के साथ संपर्क बनाया है। पुलिस पूरे मामले की बड़ी ही बारीकी से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने परिवार व डेरा कमेटी को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार ने संस्कार पर सहमति जताई है। 

विज्ञापन
Dera follower Pradeep Kumar cremated in Kotkapura
अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक दिन पहले बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपी व डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी प्रदीप कुमार राजू की मोटरसाइकिल सवार छह शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम उनके शव को कोटकपूरा में डेरे के नामचर्चा घर में रखा गया और शुक्रवार दिन भर पुलिस प्रशासन की परिवार व डेरा कमेटी के साथ बैठक चली। 

विज्ञापन


आखिरकार शाम करीब सवा चार बजे परिवार ने बिना किसी शर्त के अंतिम संस्कार पर सहमति जताई। इसके बाद प्रदीप कुमार का स्थानीय श्री राम बाग में धार्मिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले की दो घटनाओं में जमानत पर चल रहे डेरा अनुयायी प्रदीप कुमार राजू की हत्या कर दी गई थी और घटना के कुछ समय बाद ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार ने इंसाफ न मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का एलान कर दिया था। पुलिस प्रशासन लगातार परिवार व डेरा कमेटी को मनाने में जुटा रहा। शुक्रवार को सबसे पहले एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नामचर्चा घर में बैठकों का दौर जारी रहा। आखिरकार सहमति होने पर नाम चर्चा घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई और श्री रामबाग पहुंची और यहां पर धार्मिक रीति रिवाज से प्रदीप कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी फिरोजपुर जसकरण सिंह ने कहा कि घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने परिवार व डेरा कमेटी के साथ संपर्क बनाया है। पुलिस पूरे मामले की बड़ी ही बारीकी से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने परिवार व डेरा कमेटी को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार ने संस्कार पर सहमति जताई है। 

डेरे की 45 सदस्यीय कमेटी के सदस्य हरचरण सिंह ने कहा कि पुलिस ने भरोसा दिया है कि इस केस के सभी आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है, जिसमें से कुछ को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही पुलिस ने परिवार व अन्य डेरा अनुयायियों की सुरक्षा की सख्त निगरानी का आश्वासन दिया है, जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी है। इस मौके पर फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार यादव, डीसी फरीदकोट डॉ. रूही दुग्ग, एसएसपी राजपाल सिंह संधू समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

पुलिस ने दो संदिग्ध नौजवानों के घरों पर दबिश 
उधर, डेरा अनुयायी की हत्या के मामले में गुरुवार रात पुलिस ने फरीदकोट के सादिक रोड पर बस्ती में रहने वाले दो संदिग्ध नौजवानों के घरों पर दबिश दी। हालांकि दोनों ही नौजवान घर में नहीं मिले और पुलिस ने उनके घर से मोबाइल फोन समेत अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इस मामले में पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि दोनों नौजवान 4-5 दिनों से गायब हैं और इनमें से एक तो परिवार से बेदखल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed