{"_id":"65d3d1ebbf3c12ba3e0bd3e4","slug":"deputy-commissioner-discussed-the-applications-of-18-categories-of-artisans-and-craftsmen-chandigarh-news-c-290-1-pkl1068-6844-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: उपायुक्त ने 18 वर्गों के कारीगरों और शिल्पकारों के आवेदनों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: उपायुक्त ने 18 वर्गों के कारीगरों और शिल्पकारों के आवेदनों पर की चर्चा
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान (पीएम विकास) योजना के तहत ड्रिस्टिक्ट इंपलीमेंटेशन कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। इसमें योजना के तहत 18 विभिन्न वर्ग के कारीगरों से प्राप्त आवेदनों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस योजना में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में शुरू से अंत तक समग्र सहायता प्रदान करने की परिकल्पना की गई। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि विश्वकर्मा कौशल सम्मान (पीएम-विकास) एक नई योजना है और इसमें पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में शुरू से अंत तक समग्र सहायता प्रदान करने की परिकल्पना की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों को विश्वकर्मा के रूप में मान्यता देना और उन्हें योजना के तहत सभी लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र बनाना है। साथ ही उनके कौशल को निखारने के लिए कौशल उन्नयन प्रदान करना और उनके लिए प्रासंगिक और उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराना है। इसके अलावा उनकी क्षमता, उत्पादकता और उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बेहतर और आधुनिक उपकरणों के लिए सहायता प्रदान करना और विकास के नए अवसरों तक पहुंचने में मदद करने के लिए ब्रांड प्रचार और बाजार लिंकेज के लिए एक मंच प्रदान करना है।
मिलेगा 15 हजार का अनुदान
इस बैठक में उपायुक्त और डिस्ट्रिक्ट इंपलीमेंटेशन कमेटी के चेयरमैन सुशील सारवान की ओर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवेदनों के सत्यापन के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया। आवेदनों के सत्यापन के बाद लाभार्थियों को आई कार्ड जारी किए जाएंगे। प्रत्येक लाभार्थी को अपने कार्य के अनुसार टूल किट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये अनुदान का ई-वाउचर दिया जाएगा। स्वरोजगार स्थापित करने के लिए लाभार्थी को पहली बार एक लाख रुपये और दूसरी बार दो लाख रुपये का ऋण 5 प्रतिशत की सस्ती ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थियों को 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन के हिसाब के 500 रुपये स्टाइफंड भी दिया जाएगा।