पार्षदों ने डिप्टी सीएम से की अपील तो सीनियर्स ने निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलका मोहाली के अकाली-बीजेपी पार्षद खुद में से किसी एक को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिलवाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को अकाली-बीजेपी पार्षद डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से चंडीगढ़ स्थित उनके निवास पर मिले।
इस दौरान पार्षदों ने डिप्टी सीएम के समक्ष खुलकर अपनी मांग रखी। जिस पर डिप्टी सीएम ने पार्षदों को साफ शब्दों में कहा कि मोहाली की सीट इस बार उनके लिए अहम है।
वहां पर केवल जीतने वाले उम्मीदवार को ही मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए सर्वे करवा लिया गया है। जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा। इसके बाद पार्षद वहां से चले आए।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर चंडीगढ़ स्थित डिप्टी सीएम के आवास पर गए थे। इस दौरान करीब 15 मिनट चली मीटिंग में पार्षदों ने शिअद प्रधान को बताया कि पार्टी ने हलके में बहुत काम किया है।
मोहाली में पूर्व डीसी को मिल सकती है टिकट
ऐसे में कोई पैराशूट उम्मीदवार मोहाली में न उतारा जाए। बल्कि जो पांच नामों की सूची उन्होंने दी हैं, उनमें से किसी एक नाम पर ही विचार किया जाए। इस पर डिप्टी सीएम ने साफ शब्दों में पार्षदों से कहा कि मोहाली से चुनाव जीतने वाले को टिकट मिलेगी।
इसके बाद पार्षद वहां से लौट गए। हालांकि डिप्टी सीएम के इस रुख से कई सीनियर पार्षदों के चेहरों पर निराशा साफ झलक रही थी। कुछ ने इस भड़ास को सोशल मीडिया पर इशारों ही इशारों में शेयर किया। हालांकि अब इस मामले में कुछ भी बोलने से सब बच रहे हैं। वहीं, उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में फैसला हो सकता है।
मोहाली में पूर्व डीसी को मिल सकती है टिकट
वहीं, मोहाली विधानसभा हलके से अकाली दल ने एक सर्वे करवाया है। इससे पता चला है कि अगर पार्टी पूर्व डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू को टिकट देती है तो पार्टी यह सीट निकाल सकती है।
क्योंकि उन्होंने इलाके में डीसी रहते हुए काफी काम किया है। उनका आम आदमी से लेकर विपक्षी पार्टी के नेता भी सम्मान करते हैं। इसके अलावा मिलनसार है। वहीं, एक प्लस प्वाइंट उनके खाते में यह भी है कि वह पंजाब एक नामी राजनीतिक परिवार से हैं।