फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala, Jannayak Janta Party, JJP MLA

दुष्यंत चौटाला बता रहे जजपा में सब ठीक, लेकिन गौतम के 'बगावती सुर' पर क्या बोले विधायक, यहां पढ़ें

Fri, 27 Dec 2019 03:49 AM IST
ajay kumar विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Dec 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala, Jannayak Janta Party, JJP MLA
मां नैना चौटाला के साथ दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम के बाद गुहला से विधायक ईश्वर सिंह का भी कहना है कि, मैं दुष्यंत चौटाला के साथ हूं। पर यह बात भी सही है कि मुझे चेयरमैन बनने के लिए कहा गया लेकिन मैंने इनकार कर दिया।

विज्ञापन


आगे भी कोई कहेगा तो इनकार ही करूंगा। साथ ही रामकुमार गौतम मेरे से वरिष्ठ नेता हैं। वे पार्टी के संस्थापक सदस्य है। उन्होंने जो वक्तव्य दिया है, उनकी अपनी टिप्पणी है। 
विज्ञापन


उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वहीं, शाहाबाद से विधायक रामकुमार काला का कहना है कि रामकुमार गौतम मंत्री न बनने की टीस निकाल रहे हैं। जबकि मंत्री अनूप धानक, विधायक देवेंद्र बबली, अमरजीत ढांडा, रामनिवास सूरजाखेड़ा को उम्मीद है कि पार्टी मामले को सुलझा लेगी। वहीं, विधायक जोगीराम सिहाग ने प्रकरण पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के 40 और जजपा के 10 विधायक निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। जजपा की तरफ से दुष्यंत चौटाला सरकार में डिप्टी सीएम हैं, जबकि उनके करीबी उकलाना से विधायक अनूप धानक राज्य मंत्री हैं।

भाजपा सरकार में वित्त मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु को हराने वाले नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने एक दिन पहले खुलकर कहा था कि दुष्यंत खुद तो डिप्टी सीएम बनकर 11 विभाग लिए हुए हैं, जबकि बाकी नौ विधायकों के हाथ खाली हैं। 

गुरुवार को जब जजपा विधायकों से उनकी प्रतिक्रिया ली गई तो ज्यादातर दुष्यंत चौटाला के पक्ष में नजर आए लेकिन गुहला से विधायक ईश्वर सिंह ने खुलकर बता दिया कि उनको सरकार में चेयरमैन बनने के लिए कहा गया था, उन्होंने इनकार कर दिया। इससे साफ है कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जबकि सब ठीका होने का दावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस करके किया है।

मंत्री न बनने की टीस निकाल रहे रामकुमार गौतम: रामकरण काला 
कुरुक्षेत्र की शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी के विधायक रामकरण काला ने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बुजुर्ग विधायक राम कुमार गौतम ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला को लेकर जो प्रतिक्रिया व्यक्त की है उससे वे इत्तफाक नहीं रखते। क्योंकि गौतम ने जो कहा है उसमें कहीं न कहीं मंत्री पद न मिलने की पीड़ा नजर आ रही है। जबकि अभी सरकार बने 2 माह का समय ही हुआ है और सरकार में सीमित मंत्री पद पार्टी के हिस्से में आते हैं।

विधायक गौतम को चाहिए था कि वे अभी थोड़ा संतोष रखते और ताकि भविष्य में उन्हें कोई सम्मानजनक पद की जिम्मेदारी मिल सके। मगर उन्होंने तत्परता दिखाई जो कि गलत है।  रामकरण काला, जजपा विधायक शाहबाद 

मैं दुष्यंत चौटाला के साथ, गौतम के विचार निजी : देवेंद्र बबली 
नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम का बयान उनके निजी विचार हैं। मैं पूरी तरह से जजपा हाईकमान और दुष्यंत चौटाला के साथ हूं। मेरी इन दिनों रामकुमार गौतम या किसी अन्य विधायक से इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। देवेंद्र बबली, जजपा विधायक टोहाना 

पार्टी का अंदरूनी मामला, बातचीत से निपटा लेंगे: अनूप धानक 

Deputy Chief Minister Dushyant Chautala, Jannayak Janta Party, JJP MLA
दुष्यंत चौटाला और विधायक रामकुमार गौतम।

नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम द्वारा डिप्टी सीएम एवं पार्टी नेता दुष्यंत चौटाला पर की गई टिप्पणी पार्टी का अंदरूनी मामला है। इसे बातचीत से निपटा लिया जाएगा। गौतम पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और बुजुर्ग हैं, उनसे बात की जाएगी। उनको सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए थी। पार्टी में बिखराव जैसी कोई बात नहीं है। गौतम से मिलने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर क्या मामला है। -अनूप धानक, राज्य मंत्री एवं जजपा विधायक उकलाना 

दुष्यंत चौटाला मामले को सुलझा देंगे: ढांडा
यह मामला पार्टी का है, मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व व स्वयं दुष्यंत चौटाला इसको देखेंगे। पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। मामले को सुलझा लिया जाएगा। -अमरजीत ढांडा, जजपा विधायक जुलाना

गौतम ने किन परिस्थितियों में यह बात कही, साफ नहीं: सूरजाखेड़ा 

पार्टी में कोई विवाद नहीं है। विधायक रामकुमार गौतम ने किन परिस्थितियों में यह बात कही है, यह साफ नहीं है। यह मामला बड़े नेता देख रहे हैं। इसे सुलझा लिया जाएगा। -रामनिवास सूरजाखेड़ा, जजपा विधायक, नरवाना

रामकुमार गौतम ने जो बयान दिया है, वह उनका व्यक्तिगत मामला है। जजपा म्हारी अपनी पार्टी है और हम पार्टी के साथ हैं। दुष्यंत चौटाला ने मुझे चुनाव में टिकट दी, जिसके लिए मैं उनका सदा अहसानमंद रहूंगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए जहां मेरी जरूरत होगी, वहां पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन से खड़े रहेंगे। -जोगीराम सिहाग, जजपा विधायक, बरवाला

दुष्यंत चौटाला को नहीं समझते तो गौतम को हम कुछ नहीं समझते: कश्यप 
विधायक रामकुमार गौतम अगर म्हारे नेता दुष्यंत चौटाला को कुछ नहीं समझते, हम गौतम को भी कुछ नहीं समझते। -उमेद सिंह कश्यप, राष्ट्रीय सचिव जजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed